Varanasi News: पीएचडी प्रवेश के दूसरे मौके में विभाग करेंगे स्क्रीनिंग

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: बीएचयू में दूसरे चरण की पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया अगले महीने के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। इसी साल विद्वत परिषद ने साल में दो बार पीएचडी प्रवेश लेने

Varanasi News: पीएचडी प्रवेश के दूसरे मौके में विभाग करेंगे स्क्रीनिंग

Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू में दूसरे चरण की पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया अगले महीने के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। इसी साल विद्वत परिषद ने साल में दो बार पीएचडी प्रवेश लेने की व्यवस्था बनाई है। बीएचयू में पीएचडी की खाली सीटों के आंकड़े जुटाने का काम शुरू हो गया है। नई पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में खास यह होगा कि ज्यादा आवेदन होने पर विभाग अभ्यर्थियों का स्क्रीनिंग टेस्ट ले सकेंगे। इसी वर्ष मई में हुई एकेडमिक काउंसिल की बैठक में यह व्यवस्था दी गई। कुछ पाठ्यक्रमों में आवेदनों की बड़ी संख्या और एक सीट पर आठ-आठ दावेदारियों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया।

स्क्रीनिंग में चयनित छात्रों को विभाग इंटरव्यू के लिए बुला सकेंगे। हालांकि स्क्रीनिंग व्यवस्था पर अंतिम निर्णय कमेटी देगी। इस व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा उन अभ्यर्थियों को मिलेगा जो पहले प्रवेश चक्र में शामिल नहीं हो सके थे। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही प्रवेश प्रक्रिया को छात्र केंद्रित, सुगम और जवाबदेह बनाने पर जोर दिया था। उनके कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने के साथ ही साल में दो बार पीएचडी प्रवेश लेने की व्यवस्था शुरू कर दी गई।दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया में मुख्य विषय और संबद्ध (अलाइड) विषयों के अभ्यर्थियों के लिए संयुक्त मेरिट सूची तैयार करने की भी व्यवस्था बनाई जा रही है। प्रवेश के पहले खाली सीटों का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है। बीएचयू प्रशासन का मानना है कि इन बदलावों से देशभर के प्रतिभावान शोधार्थियों को विश्वविद्यालय की ओर आकर्षित करने में मदद मिलेगी। साथ ही पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और शोधार्थियों को प्रवेश के लिए अधिक अवसर मिल सकेंगे।

Abhishek Tripathi

लेखक के बारे में

Abhishek Tripathi

शॉर्ट बायो : अभिषेक त्रिपाठी पिछले 19 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है। वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़े हैं। वाराणसी संस्करण के लिए वह शिक्षा जगत और राजनीतिक दल में कांग्रेस बीट कवर करते हैं।


परिचय एवं अनुभव

अभिषेक त्रिपाठी वाराणसी में इससे पहले भी विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके हैं। शिक्षा और राजनीतिक बीट के रिपोर्टर के तौर पर 2021 से इन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। लगभग पांच वर्ष से इस भूमिका में इन्होंने विशिष्ट अभियान, असर और ऑफबीट खबरें भी शामिल हैं।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)

अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबार से की। यहां पहले डेस्क और फिर रिपोर्टिंग में काम किया। रिपोर्टिंग में मेडिकल, रेलवे और अपराध जैसी बीट पर कााम किया। यहां से 2011 में हिन्दुस्तान वाराणसी की सेवाएं शुरू की। अगले छह वर्ष तक प्रशासन और क्राइम रिपोर्टिंग में कई प्रतिमान स्थापित किए। 2016 में दैनिक भास्कर भोपाल से जुड़े और यहां लोकल रिपोर्टिंग से इतर डिजिटल और देश-दुनिया की खबरों की समझ विकसित की। 2020 तक दैनिक जागरण के अलावा विभिन्न डिजिटल और प्रिंट माध्यमों से जुड़े रहने के बाद 2021 में दोबारा हिन्दुस्तान वाराणसी में शिक्षा बीट पर वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर काम शुरू किया।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग

12वीं तक विज्ञान, इसके बाद राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ने अभिषेक को जीवन की सभी धाराओं का अनुभव दिया। इसका असर पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों में रिपोर्टिंग, लेखन और प्रस्तुतिकरण पर दिखा। अभिषेक राजनीतिक, सांस्कृतिक और मानवीय एंगल वाली खबरों के लेखन में सिद्धहस्त हैं। प्रशासन और अपराध जगत की खबरों पर भी इनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। वाराणसी की भौगोलिक समझ और बड़ा सामाजिक दायरा भी इनकी रिपोर्टिंग में काफी मददगार साबित होता रहा है। 2013 से राजनीतिक, प्रशासनिक और विकास के मोर्चे पर बदलते बनारस के हर पहलू को इन्होंने गहराई से समझा और प्रस्तुत किया है। संप्रति शिक्षा जगत में प्री-प्राइमरी से लेकर आईआईटी की तकनीकी दक्षता वाली खबरों को भी लिख सकने में यह सक्षम रिपोर्टर हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन

अभिषेक फिल्म, ट्रेंड्स, यूथ और लाइफस्टाइल विषयों पर भी बेहतरीन पकड़ रखते हैं। सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू के लिए भी वह प्रसिद्ध हैं। बीते वर्षों में अपने अखबार के लिए इन्होंने कई विशेष कवरेज, इंटरव्यू, सीरीज प्लान किए हैं। अभिषेक का मानना है कि पत्रकारिता में विश्वसनीयता और नयापन जरूरी है। इसके साथ ही खबरों का लेखन और प्रस्तुतीकरण सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। मुद्दों की समझ और उनकी सटीक प्रस्तुति पाठक को समाचार पर ठहरने और बाद में उसकी चर्चा करने पर विवश करती है।


विशेषज्ञता
प्रशासनिक और राजनीतिक कवरेज
अपराध और मानवीय एंगल के समाचारों में सिद्धहस्तता
फिल्म स्टार, साहित्यकार और राजनीतिज्ञों के विशेष साक्षात्कार
शिक्षा, धर्म संस्कृति और ऑफबीट खबरें
डेस्क पर खबरों का संपादन और पेजमेकिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsवाराणसीVaranasi News: पीएचडी प्रवेश के दूसरे मौके में विभाग करेंगे स्क्रीनिंग