सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम ने कहा कि पहली बार पश्चिम बंगाल में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव हुआ है।

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी के सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम ने बताया कि पश्चिम बंगाल में पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि पहले हिंदी भाषी लोग डर के मारे पोलिंग बूथ तक नहीं पहुंच पाते थे, लेकिन अब स्थिति में सुधार हो रहा है।

 सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम ने कहा कि पहली बार पश्चिम बंगाल में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव हुआ है।

वाराणसी। सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम ने कहा कि पहली बार पश्चिम बंगाल में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव हुआ है। उन्होंने बताया कि 1918 में बाबा बाबू प्रीतम सिंह उत्तर हावड़ा क्षेत्र में गए। बिलोर मठ के पास घूसुड़ी एरिया में बाड़ी बनाकर रहना शुरू किए। उन्होंने कहा, कम्युनिस्ट सरकार के बाद ममता बनर्जी मुख्यमंत्री बनीं तो यह आस जगी कि उनकी सरकार कुछ अच्छा करेगी, लेकिन दुर्भाग्य से पिछली सरकार की कमी पूरा किया। वहां हिंदी भाषियों को बहुत पीड़ा थी, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं था। अबकी पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव हुआ। पहले हिन्दी भाषी क्षेत्र के लोग डर के मारे पोलिंग बूथ तक नहीं पहुंच पाते थे।

रास्ते में उनको रोक दिया जाता था। उन्होंने बताया कि एसआईआर की वजह से उनका नाम वहां से कट गया। वहां बड़े भाई का परिवार रहता है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।