लोकतंत्र सेनानी राधेश्याम अग्रहरि का निधन

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी के 75 वर्षीय लोकतंत्र सेनानी राधेश्याम अग्रहरि का निधन शुक्रवार रात हुआ। उनका अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट पर किया गया। वे लंबे समय से बीमार थे और लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। आपातकाल में जेल जाने पर उन्हें लोकतंत्र सेनानी का दर्जा मिला था।

लोकतंत्र सेनानी राधेश्याम अग्रहरि का निधन

वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। लोकतंत्र सेनानी 75 वर्षीय राधेश्याम अग्रहरि का शुक्रवार देर रात निधन हो गया। पुलिस बल ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उनकी अंत्येष्टि मणिकर्णिका घाट पर की गई। परिजनों ने बताया वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। लखनऊ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार रात हालत बिगड़ने उन्हें चेतगंज स्थित आवास लाया जा रहा था। रास्ते में ही उनका निधन हो गया। उनके भाई अवधेश अग्रहरि ने बताया कि आपातकाल में वह समय जेल गए थे। मुलायम सरकार में उन्हें लोकतंत्र सेनानी का दर्जा मिला था। उनके तीन बेटे सौरभ, सुमित और अनुज हैं।

विधायक नीलकंठ तिवारी, लोकतंत्र सेनानी संगठन के अध्यक्ष सतनाम सिंह, विजय नारायण सिंह, विनोद बागी, राधेश्याम सिंह, सपा नेता किशन दीक्षित, शुभम सेठ उर्फ गोलू समेत, विजय कुमार शुक्ल, पान दरीबा चौकी प्रभारी विकास मिश्र सहित कई लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।