ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीबहन से छेड़खानी के विरोध पर जानलेवा हमला

बहन से छेड़खानी के विरोध पर जानलेवा हमला

स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम फुफेरी बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने एक किशोरी को लोहे के राड से वार कर घायल कर...

बहन से छेड़खानी के विरोध पर जानलेवा हमला
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीWed, 08 Feb 2023 01:40 AM
ऐप पर पढ़ें

बड़ागांव, हिन्दुस्तान संवाद।

स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम फुफेरी बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवक ने एक किशोरी को लोहे के राड से वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने करन नामक युवक पर केस दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश चल रही है।

पिता ने तहरीर में बताया कि छोटी बेटी और उनकी बहन की बेटी दूसरे मकान पर खाना पकाने निकली थीं। रास्ते में करन ने बहन की बेटी का हाथ पकड़ लिया और गन्ने के खेत में खींचने लगा। जब बेटी ने विरोध किया तो पैर से मारकर उसे गिरा दिया। फिर पास पड़े लोहे के राड से सिर पर वार कर घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर लोग जुटे तो युवक भाग गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें