Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsDAV PG College Udaan-2026 Youth Festival Dedicated to Digital India and Young India
डिजिटल भारत-युवा भारत को समर्पित होगी ‘उड़ान’

डिजिटल भारत-युवा भारत को समर्पित होगी ‘उड़ान’

संक्षेप:

Varanasi News - डीएवी पीजी कॉलेज का युवा महोत्सव उड़ान-2026 इस वर्ष डिजिटल भारत-युवा भारत को समर्पित होगा। महोत्सव का शुभारंभ पद्मश्री पं. शिवनाथ मिश्र करेंगे और समापन में अभिनेता संजय मिश्रा शामिल होंगे। तीन दिवसीय महोत्सव में साहित्य, संगीत, नृत्य आदि 40 स्पर्धाएं होंगी, जिसमें 675 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे।

Feb 12, 2026 01:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

वाराणसी, मुख्य संवाददाता। डीएवी पीजी कॉलेज का युवा महोत्सव उड़ान-2026 इस वर्ष डिजिटल भारत-युवा भारत को समर्पित होगा। आईक्यूएसी के तत्वावधान में 13, 14 एवं 16 फरवरी को होने वाले तीन दिवसीय युवा महोत्सव का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय ख्याति के सितार वादक पद्मश्री पं. शिवनाथ मिश्र करेंगे। समापन में प्रख्यात बॉलीवुड अभिनेता संजय मिश्रा बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। युवा महोत्सव ‘उड़ान’ का पोस्टर बुधवार को कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल, उप प्राचार्य प्रो. राहुल सहित अन्य पदाधिकारियों ने जारी किया। प्रो. मिश्रीलाल ने बताया कि तीन दिवसीय महोत्सव में इस बार डिजिटल इंडिया और युवा इंडिया की थीम रखी गई है।

पहले दिन साहित्यिक प्रतियोगितां होंगी। 14 फरवरी को औपचारिक शुभारंभ होगा। इसमें काशी के युवा कथक नर्तक रुद्रशंकर की प्रस्तुति होगी। समापन सत्र 16 फरवरी को होगा, जिसमें अभिनेता संजय मिश्रा के अलावा युवाओं ईस्ट मीट्स वेस्ट फ्यूज़न बैंड की प्रस्तुति होगी। बैंड में वाराणसी के कृष्णा मिश्रा सितार, प्रशान्त मिश्र तबला, बेल्जियम के सेप्पे गिटार एवं अमेरिका के डेन ड्रम पर प्रस्तुति देंगे। सांस्कृतिक समिति की समन्वयक डॉ. तरु सिंह ने बताया कि तीन दिनों में साहित्य, गीत, संगीत, नृत्य, रंगमंच, कला आदि विधाओं में कुल 40 स्पर्धाएं होंगी। इनमें कुल 675 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। इनमें 341 छात्राएं एवं 334 छात्र हैं। पोस्टर जारी करने के मौके पर चीफ प्रॉक्टर डॉ. संजय कुमार सिंह, वाणिज्य संकाय प्रभारी प्रो. संजय साह, डॉ. हसन बानो की मौजूदगी रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;