डीएवी कॉलेज में संवाद और जर्नल का विमोचन

Mar 14, 2026 01:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी के डीएवी पीजी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग में विकसित भारत विजन पर संवाद और जर्नल का विमोचन हुआ। प्रो. आईडी गुप्ता ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि राष्ट्र की प्रगति आर्थिक वृद्धि से नहीं, बल्कि नैतिकता, पारदर्शिता और संस्थागत सुदृढ़ता से होती है। उन्होंने शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

डीएवी कॉलेज में संवाद और जर्नल का विमोचन

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। डीएवी पीजी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग में शुक्रवार को विकसित भारत विजन पर विशेष संवाद और जर्नल का विमोचन किया गया। विभाग के विशिष्ट पूर्व छात्र और अर्थशास्त्री प्रो. आईडी गुप्ता ने विकसित भारत-2047 पर विद्यार्थियों, शोधार्थियों और पुरातन छात्रों से संवाद किया। प्रो. गुप्ता ने राष्ट्रों के उत्थान और पतन के आर्थिक-सामाजिक कारणों का विश्लेषण करते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति केवल आर्थिक वृद्धि से नहीं, बल्कि संस्थागत सुदृढ़ता, नैतिकता, पारदर्शिता और सांस्कृतिक मूल्यों से सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका ईमानदार और समर्पित शिक्षकों की होगी।

युवाओं को केवल डिग्री प्राप्त करने तक सीमित न रहकर ज्ञान, चरित्र और राष्ट्रभावना से युक्त शिक्षक बनने की प्रेरणा दी। प्रो. गुप्ता ने विभाग की शोध पत्रिका ‘जर्नल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड कॉमर्स’ के नवीनतम अंक का विमोचन भी किया। प्रो. अनूप मिश्र ने अपनी पुस्तक ‘स्वदेशी अर्थशास्त्र’ उन्हें भेंट की। प्रो. आईडी गुप्ता के सम्मान के बाद विद्यार्थियों के साथ एक संवाद सत्र भी आयोजित किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।