ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीPHOTO- उत्सव का उत्साह: खूब किया भांगड़ा, छाया लोहड़ी का आनंद

PHOTO- उत्सव का उत्साह: खूब किया भांगड़ा, छाया लोहड़ी का आनंद

लोहड़ी की शनिवार को धूम रही। सिख परिवारों में उल्लास छाया रहा तो संस्थाओं के बैनर तले अन्य लोगों ने गीत-संगीत संग धमाल मचाया। रंगोली सजाकर लोहड़ी जलाई और इसमें तिल, मूंगफली, लावा, गेंहू की बाली आदि...

पंजाबी गीतों खूब थिरके
1/ 7पंजाबी गीतों खूब थिरके
लोहड़ी की रही धूम, झूमे लोग
2/ 7लोहड़ी की रही धूम, झूमे लोग
पंजाबी गीतों खूब थिरके
3/ 7पंजाबी गीतों खूब थिरके
सिख परिवारों में उल्लास छाया रहा
4/ 7सिख परिवारों में उल्लास छाया रहा
गीत-संगीत संग धमाल मचाया
5/ 7गीत-संगीत संग धमाल मचाया
युवतियां पंजाबी गीतों पर थिरकीं
6/ 7युवतियां पंजाबी गीतों पर थिरकीं
रंगोली सजाकर लोहड़ी की पूजा की
7/ 7रंगोली सजाकर लोहड़ी की पूजा की
गाजीपुर। निज संवाददाताSun, 14 Jan 2018 04:57 PM
ऐप पर पढ़ें

लोहड़ी की शनिवार को धूम रही। सिख परिवारों में उल्लास छाया रहा तो संस्थाओं के बैनर तले अन्य लोगों ने गीत-संगीत संग धमाल मचाया। रंगोली सजाकर लोहड़ी जलाई और इसमें तिल, मूंगफली, लावा, गेंहू की बाली आदि सामग्री डालकर पूजा की। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे जोड़े व युवक और युवतियां सुंदर मुंदरिये हो, तेरा कौन विचहरा हो, दुल्लहा भट्ठी वाला हो, हुल्ला हुल्लारे और दुल्हे नी माइये हुल्ला दो बेरी पत्ते हुल्ला आदि पंजाबी गीतों पर थिरकीं तो भांगड़ा नृत्य भी पेश किया। वहीं सुबह से रात तक लोहड़ी की बधाई का सिलसिला चलता रहा। 

सिख परिवारों में लोहड़ी जलाकर पूजा की गई। लोग एक-दूसरे को बधाई देने के साथ लोहड़ी मांगी। तिल, रेवड़ी व मूंगफली बांटे गए। जिन घरों में बच्चा पैदा हुआ है, उनके घरों में विशेष आयोजन कर लोगों को दावत दी गई। 

कचहरी स्थित बनारस क्लब में लोहड़ी के रंग में रंगा रहा। पंजाबी गांव का लुक दिया गया था। सदस्यों ने रंगाली के बीच लोहड़ी जलाई और परिक्रमा की। इसके बाद भांगड़ा, गिद्धा नृत्य पेश किया। पतंगबाजी आदि का भी लुत्फ उठाया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेशकर वाहवही लूटी। लजीज ब्यंजनों का भी आनंद उठाया। इस मौके पर सचिव दीपक माहेश्वरी, कोषाध्यक्ष जयदीप सिंह, नवीन कपूर, राकेश वशिष्ठ, अनिल सिंह, नीरज अग्रवाल, कुमार अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, विश्वनािा साह, रमेश गिनोडिया, डॉ. प्रिया सिंह, अंजलि गुप्ता, रुचिका मेहरोत्रा, अलका माथुर, जूही कोठारी आदि मौजूद रहीं। 

वाराणसी महिला व्यापार मंडल के बैनर तले महिलाओं ने कबीरचौरा स्थित सरोजा पैलेस में लोहड़ी मनाई। पंजाबी गीतों पर नृत्य पेश किया। इस मौके पर पपीहा त्रिपाठी, सोनाली सिन्हा, उषा अग्रवाल, उषा सिंह, संगीता चौबे, शालिनी गोस्वामी, अंकिता पाठक, डिम्बल गुप्ता, लता चौधरी, मधुलिका सिंह आदि रहीं। 

जेसीआई काशी शिवगंगा ने महमूरगंज स्थित वसुंधरा हॉल में लोहड़ी थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया। महिलाओं ने नृत्य पेश किया। मुख्य अतिथि फैशन डिजाइनर नीति बग्गा ने भी उनके साथ मनोरंजन किया और सभी को लोहड़ी की बधाई दी। इस मौके पर पूजा, शिखा, नीता, सीमा, सुनीति, हसमीत आदि रहीं। 

अग्रहरि महिला समाज के बैनर तले बजड़े पर लोहड़ी उल्लास छाया रहा। महिलाओं ने बजड़े से अस्सीघाट से राजघाट तक भ्रमण कर सांस्कृतिक आयोजनों व अंत्याक्षरी के साथ भरपूर मनोरंजन किया। उन्होंने सेल्फी भी लिया। दशाश्वमेध घाट पर गरीबों में तिलवा, लईया व खिचड़ी आदि खाद्य सामग्री का वितरण किया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें