चोलापुर में आंबेडकर झंडे को लेकर गतिरोध, तनाव
Varanasi News - चोलापुर के नेहिया गांव में बाबा बटुक भैरवनाथ के गेट से अंबेडकर का झंडा उतारे जाने पर दलित समाज के लोग सड़क पर उतर आए। उन्होंने सड़क जाम कर दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने झंडा वापस लगवाया, लेकिन हिंदू संगठन के विरोध के बाद झंडा फिर से उतार दिया गया। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

चोलापुर, संवाद। चोलापुर थाना क्षेत्र के नेहिया गांव में बाबा बटुक भैरवनाथ के गेट से अंबेडकर का झंडा उतारे जाने को लेकर दलित समाज के लोग गुरुवार को सड़क पर उतर आए। बांस बल्ली लगाकर सड़क जाम करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने झंडा वापस लगवाए तो शांत हुए। इस बीच दूसरे पक्ष के लोग भी आ गए। हिंदू संगठन समेत अन्य लोगों के विरोध पर पुलिस ने वापस झंडा उतरवा लिया। फिलहाल मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। दलित समाज के लोग सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं। मौके पर पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ तैनात हैं।आंबेडकर
जयंती के दिन दलित समाज के लोगों ने जुलूस के दौरान बाबा बटुक भैरवनाथ के गेट के ऊपर झंडा लगा दिया था। गुरुवार सुबह लोगों ने देखा कि झंडा उतर गया है। इसे लेकर लोग गांव के सामने जुटे और सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर सोलापुर थाने की पुलिस पहुंची और झंडा वापस लगवा कर लोगों को शांत कराया। इधर इसकी सूचना जैसे ही दूसरे पक्ष को लगी। हिंदू संगठन समेत अन्य समाज के लोग पहुंचे और झंडा लगाने का विरोध शुरू कर दिया। पुलिस ने वापस झंडा उतरवा लिया। मौके
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


