दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण: जॉइंट कमेटी ने दी रिपोर्ट, तोड़े जाएंगे 27 जर्जर भवन

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - दालमंडी मार्ग चौड़ा करने के दायरे में आ रहे 27 जर्जर मकानों का परीक्षण पूरा हो गया है। इसके लिए बनी तीन सदस्यीय कमेटी ने अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों क

दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण: जॉइंट कमेटी ने दी रिपोर्ट, तोड़े जाएंगे 27 जर्जर भवन

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दालमंडी मार्ग चौड़ा करने के दायरे में आ रहे 27 जर्जर मकानों का परीक्षण पूरा हो गया है। इसके लिए बनी तीन सदस्यीय कमेटी ने अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी है। नगर निगम ने भवन स्वामियों को पुन: नोटिस भी जारी किया है। अब 10 या 11 जून को वृहद अभियान चलाकर इन भवनों को तोड़ा जाएगा।नगर निगम ने काफी पुराने दालमंडी के इन भवनों को जर्जर घोषित किया था। इसपर कुछ भव स्वामी हाईकोर्ट चले गए थे। उच्च न्यायालय ने आर्किटेक्ट को शामिल करके कमेटी गठित करने का निर्देश दिया। इसपर तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया।

इसमें पीडब्ल्यूडी (निर्माण खंड-भवन) और नगर निगम के अधिशासी अभियंता तथा वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) के आर्किटेक्ट शामिल थे।कमेटी के सदस्यों ने सभी भवनों का हर एंगल से परीक्षण किया और पाया कि वास्तव में भवन जर्जर हो गए हैं। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी और नगर आयुक्त को सौंप दी है। अब 10 या 11 जून को इन भवनों पर हथौड़ा चलेगा।बता दें कि 650 मीटर लम्बे दालमंडी मार्ग को लगभग 221 करोड़ की लागत से 17.4 मीटर चौड़ा किया जाना है। इसके दायरे में 184 भवन आ रहे हैं। इनमें लोक निर्माण विभाग द्वारा रजिस्ट्री कराए, नगर निगम से जर्जर और वीडीए से अवैध घोषित लगभग 100 भवनों को ध्वस्त किया जा चुका है।वीडीए ने 22 भवन स्वामियों को हफ्ते भर का समय दियावीडीए ने 22 भवन स्वामियों को नोटिस जारी किया है। उन्हें हफ्ते भर में अपना पक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया है। वीडीए प्रशासन के अनुसार ये भवन अवैध हैं। इन्हें पहले भी नोटिस दिया गया था, जिसपर कई भवन स्वामी हाईकोर्ट चले गए थे। न्यायालय ने वीडीए के समक्ष अपना पक्ष रखने को कहा। जिसके क्रम में इन्हें सप्ताह भर का समय दिया गया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।