एपीके फाइल भेजकर साइबर ठगी में दो गिरफ्तार
Mar 10, 2026 02:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News - वाराणसी में 8.40 लाख की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी पश्चिम बंगाल के अंडाल जिले से हैं और झारखंड के जामताड़ा के निवासी हैं। इनके फोन की जांच में करीब 50 लाख की अन्य ठगी भी सामने आई है।

वाराणसी। रामनगर के मछरहट्टा निवासी अनूप गुप्ता के साथ 8.40 लाख की साइबर ठगी में पुलिस ने दो आरोपियों को पश्चिम बंगाल के अंडाल जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी नागेश्वर और अक्षय मंडल मूलरूप से झारखंड के जामताड़ा के निवासी हैं। एसीपी साइबर अपराध विदुष सक्सेना ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में बताया कि दोनों के फोन चेक करने पर कई लोगों से करीब 50 लाख की ठगी सामने आई है। ये टेलीग्राम बॉट से एपीके फाइल, म्यूल अकाउंट और लोगों के मोबाइल नंबर आदि खरीदते थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


