
बेटी की शादी के लिए शेयर ट्रेडिंग में लगाए 42.60 लाख की ठगी
Varanasi News - वाराणसी के ऋषि आहुजा को उनकी बेटी की शादी के लिए पैसे जुटाने के दौरान एक साइबर ठग ने धोखा दिया। ठग ने एक कंपनी का कर्मचारी बनकर निवेश के लिए लुभाया और पहले 1 लाख रुपये, फिर 1.8 करोड़ रुपये का फर्जी मुनाफा दिखाकर 42.60 लाख रुपये की ठगी की। मामला पुलिस में दर्ज किया गया है।
वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। काशी विद्यापीठ रोड निवासी ऋषि आहुजा को उनकी बेटी के नाम पर शेयर ट्रेडिंग में निवेश कर साइबर ठगों ने बरगलाया और 42.60 लाख रुपये की ठगी कर ली। साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है। ऋषि आहूजा ने पुलिस को बताया कि जयपुर की प्योर प्राफिट कंपनी के कर्मचारी के तौर पर आकाश सिसोदिया नामक व्यक्ति ने संपर्क किया। कंपनी के शेयर ट्रेडिंग के स्कीम समझाए। ऋषि आहूजा ने उससे बताया किवह अपनी बेटी की शादी के लिए पैसा जुटा रहे हैं। तब उसने भावनात्मक रूप से कहा, सर चिंता मत कीजिए। आपकी बेटी की शादी अच्छे से होगी और आपको पैसों की कोई कमी नहीं पड़ेगी।

उसकी बातों में आकर ऋषि आहूजा ने बातचीत निवेश के लिए बातचीत शुररू कर दी। एक अन्य व्यक्ति समीर उपाध्याय ने कंपनी का वरिष्ठ कर्मचारी बताते हुए प्रक्रिया से अगवत कराया। एंजल वन ट्रेडिंग ऐप में पहले एक लाख रुपये निवेश कराया। कहा कि यह पैसा लॉस हो गया है। उसने प्रापर्टी ट्रेडिंग शुरू करने के लिए कहा। इसके बाद कैपिटल मॉन्क नामक ऐप में निवेश करने के लिए कहा। कहा कि निवेश पर 30 फीसदी तक मुनाफा होगा। उनके निवेश पर लगभग 1.8 करोड़ का फर्जी मुनाफा दिखाया गया। पैसा निकालने के सवाल पर फंड्स ब्लाक होने, इनकम टैक्स विभाग से क्लियरेंस नहीं होने की बात कह और पैसा मांगने लगे। कहते थे कि कंपनी की जांच में उनकी भी सेलरी रुकी हुई है। जब बेटे ईशान आहूजा और साला विकास अरोड़ा जयपुर स्थित कंपनी के बताए गए पते पर पहुंचे तो वहां कोई भी कार्यालय नहीं मिला। इसके बाद ठगी का पता चला।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




