जंग की तपिश: सिलेंडर न मिलने पर किया चक्काजाम

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - सारनाथ में ग्राहकों ने रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति में देरी के खिलाफ चक्काजाम किया। सलारपुर स्थित शोभा इण्डेन गैस एजेंसी पर संतोषजनक जवाब न मिलने से ग्राहक नाराज थे। कई दिनों से सिलेंडर नहीं मिलने पर प्रदर्शन हुआ, जिसके कारण यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

जंग की तपिश: सिलेंडर न मिलने पर किया चक्काजाम

सारनाथ। रसोई गैस सिलेंडर के लिए कई दिनों का इंतजार और एजेंसी पर संतोषजनक जवाब न मिलने से ग्राहकों में नाराजगी है। गुरुवार को सलारपुर स्थित सतरंगी तिराहे पर सिलेंडर की आपूर्ति समय पर नहीं होने से परेशान ग्राहकों ने चक्काजाम कर दिया। आधे घंटे तक पंचक्रोशी सरायमोहना मार्ग पर यातायात बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर कर शांत किया। कई दिनों से सिलेंडर न मिलने की शिकायत करने लोग सलारपुर स्थित शोभा इण्डेन गैस एजेंसी पहुंचे। एजेंसी स्टाफ युद्ध के कारण किल्लत की बात कहकर टालमटोल करते रहे लेकिन ग्राहकों को स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया।

जिससे स्टाफ और ग्राहकों में नोंकझोंक हुई। ग्राहकों का आक्रोश देखते हुए एजेंसी स्टाफ ताला बंद कर भाग गए। जिससे ग्राहकों ने हंगामा शुरू कर दिया और जाम लगा दिया। ग्राहक संजय यादव, रीता देवी, परीक्षित ने कहा कि 10-15 दिन पहले बुकिंग कराई गई थी। जब भी एजेंसी पर फोन करो तो गोदाम से सिलेंडर ले जाने को कहा जाता है। जब गोदाम जाओ तो सिलेंडर न होने की बात कहकर लौटा दिया जाता है। सलारपुर निवासी ग्राहक शंभू कुमार ने कहा कि चार दिन पहले गैस खत्म हो गई है। एजेंसी पर खाली सिलेंडर लेकर बुलाया गया, दो बार खाली सिलेंडर लेकर भी आए लेकिन नया सिलेंडर नहीं मिला।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।