छावनी परिषद एवं दीपिका कल्चरल सोसाइटी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को कैंटोंमेंट स्थित नेहरू पार्क में साप्ताहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘वरुणा संध्या’ हुई।
वाराणसी में छावनी परिषद और दीपिका कल्चरल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में 'वरुणा संध्या' कार्यक्रम हुआ। पुणे के दृष्टिबाधित गायक निनाद अनिल शुक्ल और तबला वादक पंकज राय ने मनमोहक प्रस्तुति दी। श्रोताओं ने भजनों का आनंद लिया और अंत में कलाकारों को सम्मानित किया गया।

वाराणसी। छावनी परिषद एवं दीपिका कल्चरल सोसाइटी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को कैंटोंमेंट स्थित नेहरू पार्क में साप्ताहिक सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘वरुणा संध्या’ हुई। इसमें पुणे के दृष्टिबाधित शास्त्रीय गायक निनाद अनिल शुक्ल और तबला वादक पंकज राय की मनमोहक प्रस्तुति ने लोगों को मुग्ध कर दिया। पर्यटन मंत्रालय के सहयोग से हुए कार्यक्रम में दोनों कलाकारों की जुगलबंदी ने वातावरण को सुर-ताल की अनुभूति से भर दिया। भावविभोर श्रोता देर तक तालियां बजाते रहे।
शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति
निनाद अनिल शुक्ल ने गायन की शुरुआत राग मारु विहाग में निबद्ध बंदिश ‘माई मीठ हरिजू के बोलना’ से की। छोटा ख्याल की बंदिश ‘मनभावना आयो री सजनिया’ प्रस्तुत कर उन्होंने गायन की गंभीरता और मधुरता का परिचय दिया। शास्त्रीय प्रस्तुति के बाद कार्यक्रम भक्ति रस में डूबा। निनाद ने ‘राम का गुणगान करिए’, ‘पायो जी मैंने रामरतन धन पायो’, ‘झीनी रे झीनी बनी चदरिया’ तथा ‘ऐसी लागी लगन’ जैसे लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों की स्वर लहरियों के साथ श्रोता भक्ति और संगीत के अद्भुत संगम में डूबते चले गए। गायन का समापन ‘बाजे रे मुरलिया’ से हुआ। तबले पर पंकज राय की संगत ने प्रस्तुति को नई ऊंचाई प्रदान की। उनकी उंगलियों की थाप और निनाद के सुरों का मेल कार्यक्रम की विशेषता बन गया। अंत में सोसाइटी के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने निनाद अनिल शुक्ला एवं पंकज राय को शाल, माल्यार्पण एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। संचालन तनुज और धन्यवाद ज्ञापन परिषद के अवर अभियंता सचिन कुमार श्रीवास्तव ने किया।
प्रश्न और उत्तर
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


