गिट्टी और बालू की अवैध मंडियों के धंधेबाज भूमिगत
रामनगर (वाराणसी) में अवैध खनन और गिट्टी-बालू की मंडियों के खिलाफ अभियान का दूसरा दिन जारी है। प्रशासन, आरटीओ और पुलिस की टीम ने जांच की, जबकि अवैध मंडियों में सन्नाटा था। बुधवार को 37 मालवाहक सीज किए गए। जिलाधिकारी ने अवैध खनन पर अंकुश लगाने और ओवरलोड वाहनों को रोकने के लिए टीम गठित की है।

रामनगर (वाराणसी), संवाद। अवैध खनन और गिट्टी-बालू की अवैध मंडियों के खिलाफ अभियान के दूसरे दिन गुरुवार को भी प्रशासन, आरटीओ और पुलिस की टीम पहुंची। हालांकि अवैध मंडियों में सन्नाटा पसरा मिला। ज्ञात हो कि बुधवार को अभियान के दौरान 37 मालवाहक सीज किए गए थे।अभियान के दूसरे दिन चेकिंग के अलावा सीज ट्रकों के कागजात, खनन विभाग की परमिट के अनुसार लोडिंग की नापी कराई गई। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा, चौकी प्रभारी आदित्य राय मयफोर्स बंदरगाह मार्ग पर अवैध खनन वालों की निगरानी करते दिखे। बता दें कि टेंगरा मोड़ क्षेत्र में करीब तीन दर्जन बालू, गिट्टी की छोटी-बड़ी मंडिया वर्षो से बिना लाइसेंस संचालित हैं।
जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने अवैध खनन पर अंकुश लगाने, ओवरलोड वाहनों की आवाजाही पर रोक के लिए टीम गठित की है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


