Varanasi News: ताड़ी गांव में नौ बिजली चोर धराए
हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News: पिंडरा, वाराणसी में बिजली विभाग और विजिलेंस ने ताड़ी गांव में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान नौ उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया, और सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके अलावा 25 बड़े बकायेदारों के बिजली कनेक्शन मौके पर काट दिए गए।

Varanasi News: पिंडरा (वाराणसी)। बिजली विभाग और विजिलेंस ने सोमवार को बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ ताड़ी गांव में अभियान चलाया। इस दौरान नौ उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले 25 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन मौके पर ही काट दिए गए।


