व्यापारी पर हमले और लूटपाट में आरोपियों पर केस का आदेश

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी की एसीजेएम कोर्ट ने व्यापारी मुकुंद यादव पर हमले और लूटपाट के आरोपियों के खिलाफ मुकदमे का आदेश दिया। यह आदेश हरतीरथ निवासी मुकुंद यादव की प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद दिया गया। आरोपियों में उमेश सिंह, मुकेश सिंह, कुणाल सिंह और हिंदू युवा वाहिनी के 15 सदस्य शामिल हैं।

व्यापारी पर हमले और लूटपाट में आरोपियों पर केस का आदेश

वाराणसी, संवाददाता। एसीजेएम (नवम) अमित कुमार यादव की कोर्ट ने व्यापारी पर हमला और लूटपाट में आरोपियों पर मुकदमे का आदेश दिया। अदालत ने बुधवार को यह आदेश हरतीरथ निवासी मुकुंद यादव के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई के बाद कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक को दिया। मामले में उमेश सिंह, मुकेश सिंह, कुणाल सिंह उर्फ गोलू और हिंदू युवा वाहिनी के 15 सदस्य आरोपी हैं। वादी मुकुंद यादव के अधिवक्ता अनुज यादव, नरेश यादव और धनंजय कुमार ने अदालत में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि हरतीरथ चौराहे पर उनकी तीन दुकानें है। एक दुकान पर उमेश सिंह और मुकेश सिंह अपना दावा ठोकते हैं।

आरोप है कि 18 मार्च को दोनों ने कुणाल सिंह उर्फ गोलू और उसके हिंदू युवा वाहिनी के 15 साथियों के साथ उनके ऊपर हमला कर दिया। इससे उन्हें चोट आयी। आरोपी उनके हरतीरथ स्थित मकान में जबरन घुस गए। घर में रखे बिल्डिंग मैटेरियल तोड़ डाले। इस दौरान लूटपाट भी की गई। उन्हें गंभीर चोटें आई। पुलिस को सूचना देने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।