Varanasi News: महिला कारोबार से सवा तीन लाख की धोखाधड़ी
Varanasi News: वाराणसी की महिला कारोबारी प्रीति जौहर ने एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कराया। उन पर आरोप है कि कंपनी ने डिस्ट्रीब्यूशन छोड़े जाने के बाद भी 3.26 लाख रुपये का बकाया नहीं चुकाया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही शुरु की है।

Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। कबीर रोड निवासी महिला कारोबारी प्रीति जौहर ने चेतगंज थाने में एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि कंपनी का डिस्ट्रीब्यूशन छोड़ने के बाद भी उनके 3.26 लाख रुपये का बकाया भुगतान नहीं किया गया। गाली-गलौज और जान-माल की धमकी दी गई। शिकायत के मुताबिक प्रीति 2017 से सारंग इंटरप्राइजेज के नाम से बजाज इलेक्ट्रिकल लिमिटेड की अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर थीं। मार्च 2025 में डिस्ट्रीब्यूटरशिप छोड़ने के बाद स्टॉक हस्तांतरण और हिसाब-किताब को लेकर कंपनी के अधिकारियों से बातचीत हुई थी। आरोप है कि अधिकारियों के आश्वासन पर नवंबर 2025 में माल नए डिस्ट्रीब्यूटर विकास मार्केटिंग और सुमेध ट्रेडिंग को हस्तांतरित कर दिया गया।
बताया कि 3 लाख 26 हजार 654 रुपये की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया। पुलिस ने कंपनी के पवन मोदी और अन्य अज्ञात अधिकारियों और विकास मार्केटिंग और सुमेध ट्रेडिंग नामक फर्म पर केस दर्ज किया है।

