नए कनेक्शन देने के लिए 25 हजार की ली थी घूस

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - कलंक कथा पीड़ित का आरोप, मंडुवाडीह उपकेंद्र में बिना पैसे के नहीं होता कोई

नए कनेक्शन देने के लिए 25 हजार की ली थी घूस

वाराणसी। रिश्वत लेने में पकड़े गए अवर अभियंता नवनीत यादव और लाइनमैन लक्ष्मण यादव के कई कारनामे सामने आ रहे हैं। एक साल पहले जेई ने पीड़ित उपभोक्ता से कमर्शियल कनेक्शन जारी करने के नाम पर 25 हजार रुपये की वसूली की थी। यह खुलासा खुद पीड़ित उपभोक्ता ने रविवार किया है। उपभोक्ता ने बताया कि मंडुवाडीह क्षेत्र में लोन लेकर लॉन्ड्री खोली थी। लॉन्ड्री चलाने के लिए झटपट पोर्टल पर आवेदन किया। नियमानुसार सारे दस्तावेज लगाए। जांच में सभी दस्तावेज सही मिले। इसके बाद भी जेई कनेक्शन जारी नहीं कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने 25 हजार रुपये की मांग की थी।

पीड़ित ने बताया कि बिना कनेक्शन के लॉन्ड्री संचालित करने में दिक्कत आ रही थी। बैंक का लोन चुकाने में देरी हो रही थी। इसलिए मजबूरन पैसा देना पड़ा। इसके बाद जाकर कनेक्शन मिला। पीड़ित ने आरोप लगाया कि इसकी शिकायत डिस्कॉम मुख्यालय से की थी लेकिन कोई राहत नहीं मिली।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।