ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीकोरोना: पूर्वांचल में बढ़ रहा खतरा, 544 संक्रमित, अब तक 12 की मौत

कोरोना: पूर्वांचल में बढ़ रहा खतरा, 544 संक्रमित, अब तक 12 की मौत

पूर्वांचल में प्रवासियों के आने के साथ ही कोरोना पॉजिटिव की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। वाराणसी और जौनपुर में ही संक्रमितों की संख्या तीन सौ के पास पहुंच रही है। वाराणसी, विध्याचल और...

कोरोना: पूर्वांचल में बढ़ रहा खतरा, 544 संक्रमित, अब तक 12 की मौत
वाराणसी योगेश यादवMon, 25 May 2020 11:38 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्वांचल में प्रवासियों के आने के साथ ही कोरोना पॉजिटिव की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। वाराणसी और जौनपुर में ही संक्रमितों की संख्या तीन सौ के पास पहुंच रही है। वाराणसी, विध्याचल और आजमगढ़ तीन मंडलों से जुड़े दस जिलों में सोमवार को 47 और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। नए मरीजों के साथ ही पूर्वांचल में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 544 हो गई। इसमें करीब 25 प्रतिशत यानी 144 लोग स्वस्थ होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या अभी 388 है। इन लोगों का अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सबसे ज्यादा एक्टिव केस जौनपुर में हैं। यहां 113 लोगों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इसके बाद वाराणसी और गाजीपुर में 65-65 एक्टिव केस हैं। 

मरने वालों की संख्या में भी सोमवार को बढ़ोतरी हुई। भदोही में एक और व्यक्ति की मौत के बाद कोरोना से मरने वालों की संख्या 12 हो गई है। सबसे ज्यादा चार लोगों की मौत वाराणसी में हुई है। भदोही और जौनपुर में तीन-तीन लोगों की जान कोरोना से जा चुकी है। इनमें कई लोग ऐसे भी हैं जिनकी मरने के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। आजमगढ़ में दो लोगों की मौत हो चुकी है। 

अलग अलग जिलों का हाल 
वाराणसी
में सोमवार की शाम तक आठ नए मरीजों के साथ ही कुल पॉजिटिव की संख्या 152 हो गई थी। इसमें 83 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। चार लोगों की मौत हो चुकी है और 65 लोगों का इलाज चल रहा है। 

जौनपुर में भी सोमवार को आठ नए लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे संक्रमितों की संख्या 139 हो गई। इसमें केवल 22 लोग ही अब तक स्वस्थ हुए हैं। यहां तीन लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या पूर्वांचल में सबसे ज्यादा 113 है। एक्टिव केस ज्यादा होने का सबसे बड़ा कारण पिछले एक हफ्ते में ही मुंबई से लौटे सौ से ज्यादा लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आना है। 

गाजीपुर में सोमवार को आठ नए केस सामने आए। यहां संक्रमितों की संख्या 84 हो गई है। इसमें 19 लोग स्वस्थ हुए हैं। 65 एक्टिव केस हैं।

भदोही में चार नए मामलों के साथ ही कुल मरीजों की संख्या 27 हो गई है। यहां सोमवार को एक और व्यक्ति की मरने के बाद कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे कोरोना से मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। एक्टिव केस 21 हैं। 

आजमगढ़ में सोमवार को कोई पॉजिटिव रिपोर्ट तो नहीं आई लेकिन रविवार तक ही यहां संक्रमित लोगों की संख्या 40 हो चुकी थी। इसमें से केवल 9 लोग ही अभी स्वस्थ हुए हैं। दो लोगों की मौत हो चुकी है और 29 एक्टिव केस हैं। 

मिर्जापुर में सोमवार को एक और व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। नए मामले के साथ ही संक्रमितों की संख्या 32 हो गई है। इसमें सात लोग ठीक हो चुके हैं। अभी 25 एक्टिव केस हैं।

बलिया में सोमवार को 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इससे पहले यहां अब तक केवल 14 केस थे। एक दिन में ही संक्रमित मरीजों की संख्या दोगुनी से भी ज्यादा 30 हो गई है। फिलहाल सभी मरीजों का इलाज चल रहा है। बलिया लगभग 50 दिनों तक संक्रमण से मुक्त रहा। प्रवासियों के लौटने के साथ ही यहां संक्रमित मरीजों की संख्या भी बढ़ती चली गई।

चंदौली में सोमवार को दो नए मामले सामने आने के साथ ही कुल पॉजिटिव की संख्या 21 हो गई है। सभी का इलाज चल रहा है। बलिया की तरह चंदौली भी लंबे समय तक संक्रमण से मुक्त रहा। मऊ में कुल मरीजों की संख्या 15 है। इसमें केवल एक ही स्वस्थ हुआ है। बाकि 14 लोगों की इलाज चल रहा है>

सोनभद्र में पॉजिटिव मरीजों की संख्या पांच है। सभी एक्टिव केस हैं। अन्य जिलों की अपेक्षा सोनभद्र में सबसे कम संक्रमण पहुंचा है। इससे जिला प्रशासन से लेकर आम लोगों तक ने राहत की सांस ली है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें