Varanasi News: विवेकानंद प्रवास स्थल पर निर्माण की शिकायत
Varanasi News: वाराणसी में विवेकानंद प्रवास स्थल के संरक्षण की कार्ययोजना के बावजूद एलटी ट्रेनिंग कॉलेज द्वारा निर्माण कार्य करने का आरोप है। संरक्षण समिति ने डीएम से शिकायत कर निर्माण रोकने की मांग की है। समिति ने तस्वीरें भी दिखाई और कहा कि पुरातन भवन की दीवार तोड़ी जा रही है। डीएम ने सुरक्षा का आश्वासन दिया।

Varanasi News: वाराणसी। विवेकानंद प्रवास स्थल के संरक्षण की कार्ययोजना और डीपीआर बनने के बावजूद स्थल के आसपास एलटी ट्रेनिंग कॉलेज प्रबंधन द्वारा निर्माण का आरोप लगाया गया है। समिति ने मंगलवार को डीएम सत्येंद्र कुमार से शिकायत कर निर्माण कार्य रोकने की मांग की है। विवेकानंद प्रवास स्थल संरक्षण समिति के संयोजक एवं अधिवक्ता विनोद पांडेय के नेतृत्व में सदस्यों ने डीएम से मिलकर बताया कि पुरातन भवन के पीछे के कुछ हिस्से को तोड़कर दीवार बनाई जा रही है। समिति ने निर्माण से संबंधित तस्वीरें भी डीएम को दिखाईं। बताया कि सोमवार को समिति के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर कॉलेज की प्रिंसिपल के समक्ष विरोध दर्ज कराया था।
डीएम ने भरोसा दिलाया कि विवेकानंद का प्रवास स्थल सुरक्षित रहेगा। प्रतिनिधि मंडल में अधिवक्ता सुरेंद्र पांडेय, बृजेश मिश्रा, विपुल कुमार पाठक, राजीव सिन्हा, गौतम झा, विपिन शुक्ला, राजेश्वर तिवारी, मनोज दुबे, राकेश गुप्ता, कौशल मिश्रा और प्रवीण मिश्रा शामिल थे।


