छितौनी गांव स्थित रसोई गैस एजेंसी के ट्रालीमैन पर उपभोक्ता भड़क गए। बुधवार को कोटवां गांव के डिहवा कस्बे में ट्रालीमैन प्रदीप सिंह को सिलेंडर दिया,

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - लोहता में छितौनी गांव के रसोई गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं ने ट्रालीमैन के खिलाफ हंगामा किया। डिहवा कस्बे में एक सिलेंडर का वजन 28 किलो 500 ग्राम और छितौनी में 28 किलो पाया गया। उपभोक्ताओं ने घटतौली की शिकायत की, लेकिन एजेंसी ने मामले को टाल दिया। ट्राली चालक एक हजार रुपये तक की मांग कर रहे हैं।

 छितौनी गांव स्थित रसोई गैस एजेंसी के ट्रालीमैन पर उपभोक्ता भड़क गए। बुधवार को कोटवां गांव के डिहवा कस्बे में ट्रालीमैन प्रदीप सिंह को सिलेंडर दिया,

लोहता। छितौनी गांव स्थित रसोई गैस एजेंसी के ट्रालीमैन पर उपभोक्ता भड़क गए। बुधवार को कोटवां गांव के डिहवा कस्बे में ट्रालीमैन प्रदीप सिंह को सिलेंडर दिया, जिसका वजन 28 किलो 500 ग्राम पाया गया। इसी तरह छितौनी के रहमत अली के सिलेंडर का वजन 28 किलो मिला। दोनों गैस कनेक्शनधारकों ने संबंधित गैस एजेंसी पर शिकायत की। एजेंसी के कर्मचारियों ने जांच की बात कहकर मामले को टाल दिया। काशी विद्यापीठ ब्लॉक के आपूर्ति निरीक्षक पुलकित वत्स ने बताया कि संबंधित गैस एजेंसी से घटतौली की शिकायत मिली है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि ट्राली चालक एक हजार रुपये तक मांग रहे हैं।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।