एक साल बाद विवेकानंद कॉलोनी में बनने लगी सड़क
Varanasi News - वाराणसी के मड़ौली स्थित विवेकानंद कॉलोनी में लंबे समय से खराब पड़ी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। एक साल पहले कार्यादेश जारी होने के बाद भी कार्य नहीं हो पाया था। अब नगर निगम ने 22 लाख रुपये की लागत से 450 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण शुरू कर दिया है, जो दिसंबर के अंत तक पूरा होगा।
वाराणसी, हिटी। मड़ौली स्थित विवेकानंद कॉलोनी में लंबे समय से खराब पड़ी सड़क के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। करीब एक साल पहले वर्कऑर्डर जारी होने के बावजूद कार्यदायी संस्था की लापरवाही के कारण सड़क का निर्माण ठप था, जिससे स्थानीय लोग परेशान थे। अब सड़क बनना शुरू होने से कॉलोनीवासियों ने राहत की सांस ली है। आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ के ‘बोले काशी’ अंक में 26 नवंबर 2025 को ‘दुर्दशाग्रस्त हालात में छिन रहा सुख-चैन’ शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद अगले ही दिन कार्यदायी संस्था के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। इसके बाद गुरुवार से निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया।

नगर निगम की ओर से 22 लाख रुपये की लागत से विवेकानंद कॉलोनी में सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। 450 मीटर लंबी इस सड़क को दिसंबर के अंत तक पूरा करने की समयसीमा तय की गई है। स्थानीय निवासी विश्वनाथ मलिक और विजय शंकर पांडेय ने हिन्दुस्तान को धन्यवाद देते हुए कहा कि सड़क बनने से कॉलोनीवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। बातचीत बारिश के दिनों में यहां की सड़कें किसी तालाब से कम नहीं लगती थीं। लेकिन अब ऐसी स्थिति नहीं होगी। सतीश पाण्डेय कॉलोनी की बदहाल सड़क पर कई बार वाहन पलट जाते हैं। बारिश के दिनों में पैदल चलना भी मुश्किल होता था। युगल किशोर कॉलोनी में सीसी सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस सड़क के बनने से कॉलोनी की मुख्य समस्या समाप्त हो जाएगी। विकास श्रीवास्तव विवेकानंद कॉलोनी में एक साल पहले सड़क का प्रस्ताव बना था। लेकिन 'हिन्दुस्तान' में खबर प्रकाशित होने के बाद काम शुरू हुआ। विनय कुमार श्रीवास्तव

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




