आरक्षी भर्ती: मोबाइल छोड़िए, सनग्लास भी केंद्र में नहीं ले जा सकेंगे

Newswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा की तैयारी के मद्देनजर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कैंप कार्यालय पर बैठक की। बुधवार को हुई बैठक में डीएम सत्येन्द्र कुमार

आरक्षी भर्ती: मोबाइल छोड़िए, सनग्लास भी केंद्र में नहीं ले जा सकेंगे

वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा की तैयारी के मद्देनजर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने कैंप कार्यालय पर बैठक की। बुधवार को हुई बैठक में डीएम सत्येन्द्र कुमार भी थे। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा के दौरान हर तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेंगे। टोपी, सनग्लास, खाने की चीजें भी नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षा 8, 9 और 10 जून को होगी।सीपी ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर नामित प्रभारी अधिकारियों को छोड़कर कोई भी अफसर, कर्मचारी या व्यक्ति का मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं कर सकेगा। ड्यूटी में तैनात सभी कर्मचारियों की भी चेकिंग होगी। उनका ई-केवाईसी कराया जाएगा।

तैनात कर्मचारी अपने साथ वैध पहचान पत्र, आधार कार्ड तथा तय ड्यूटी कार्ड जरूर ले आएं। केंद्रों पर अभ्यर्थियों की जांच में गरिमा एवं सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्हें केवल वैध प्रवेश पत्र, आधार कार्ड एवं तय पेन के साथ ही प्रवेश दिया जाए। इससे पूर्व सीपी ने केंद्रों पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं परीक्षार्थियों की सुविधाओं का जायजा भी लिया। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरि मीणा, डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल, डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अफसर थे।प्रतिबंधित वस्तुएंपेपर, पेंसिल बॉक्स, कैलकुलेटर, वॉलेट, सनग्लासेस (धूप का चश्मा), कैप, ज्वेलरी, खाने की वस्तु, मोबाइल, यूएसबी ड्राइव, कैमरा, घड़ी, चाभी, ब्लूटूथ डिवाइस, डिजिटल पेन, हेल्थ बैंड।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।