ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीमहंगाई के विरोध के साथ निकली कांग्रेस की गौरव यात्रा

महंगाई के विरोध के साथ निकली कांग्रेस की गौरव यात्रा

कांग्रेस की आजादी की गौरव यात्रा बुधवार को पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई। पूर्व विधायक अजय राय की अगुवाई में हजारों लोग तिरंगा लिए पिंडरा...

महंगाई के विरोध के साथ निकली कांग्रेस की गौरव यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीThu, 11 Aug 2022 01:40 AM
ऐप पर पढ़ें

पिंडरा (वाराणसी), हिन्दुस्तान संवाद। कांग्रेस की आजादी की गौरव यात्रा बुधवार को पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में निकाली गई। पूर्व विधायक अजय राय की अगुवाई में हजारों लोग तिरंगा लिए पिंडरा तहसील पहुंचे। इस दौरान देशभक्ति के नारों के साथ महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों पर विरोध भी दर्ज कराया गया।

बुधवार को पिंडरा के रमईपुर हठ्ठी बाबा के पास कांग्रेसी जुटे। महंगाई के विरोध में रिक्शा ट्राली पर गैस सिलेंडर तथा कफन रख नारे लगा रहे थे। पिंडरा बाजार होते हुए तहसील स्थित मौनी बाबा आश्रम पहुंचे। मौनी बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। गौरव यात्रा के चलते वाराणसी-जौनपुर मार्ग पर जाम की स्थिति रही। मौनी बाबा आश्रम पहुंचने पर पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है। सरकार ने कफन तक पर जीएसटी लगा दी है।

यात्रा में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ दुर्गा प्रसाद गुप्ता, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, उपाध्यक्ष राजीव राम, ब्लॉक अध्यक्ष विघ्नेश्वरानंद, महिला मंच की जिला महासचिव शोभा राजभर, श्रीप्रकाश सिंह, रामसनेही पांडेय, श्रीप्रकाश मिश्रा, त्रिभुवन पांडेय, अंजनी पांडेय, शशिकांत मिश्रा, प्रताप सोनकर, विनोद सिंह, त्रिभुवन पांडेय, नवप्रकाश सिंह, रणजीत राजभर, विकास सिंह, ऋषि सिंह आदि शामिल रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें