Varanasi News: सपा ने नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन
हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News: वाराणसी में सपा ने जलभराव, सीवर जाम, दूषित पेयजल और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप पर चिंता जताते हुए नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश सचिव राजू यादव और नेता प्रतिपक्ष हारुन अंसारी के नेतृत्व में सपा प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त से मिलकर समाधान की मांग की।
सपा ने नगर आयुक्त को दिया ज्ञापन
Varanasi News: वाराणसी। शहर में तमाम वार्डों में बरसात से जलभराव, जाम सीवर, दूषित पेयजल आपूर्ति और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप पर चिंता जताते हुए सपा ने शुक्रवार को नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश सचिव राजू यादव एवं नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष हारुन अंसारी के नेतृत्व में सपा प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त से मिला। इस दौरान शंकर विशनानी, अतुल श्रीवास्तव, विकास यादव, रमाकांत जायसवाल, मनोज यादव, संतोष यादव, अंजनी पटेल, सूरज यादव, नीलू भंडारी, विजय वाधवानी, आशीष श्रीवास्तव, शान केशरी, राहुल यादव आदि उपस्थित रहे।


