Varanasi News: बरेका और आसपास जलभराव का स्थायी समाधान होगा
Varanasi News: बरेका और नगर निगम के बीच 45.30 करोड़ रुपये की वर्षा जल निकासी परियोजना के लिए मंगलवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह परियोजना चितईपुर रोड तक 14.20 किलोमीटर लंबी जल निकासी प्रणाली के निर्माण से संबंधित है। इससे बरेका के नागरिकों को जलभराव से राहत मिलेगी।
Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बरेका और इसके आसपास के इलाकों में जलभराव का स्थायी समाधान होगा। इसके लिए मंगलवार को बरेका और नगर निगम के बीच 45.30 करोड़ रुपये की व्यापक वर्षा जल निकासी परियोजना के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
समझौते का आदान-प्रदान
बरेका की ओर से उप मुख्य इंजीनियर उत्पल कांत तथा नगर निगम की ओर से मुख्य अभियंता सुरेश चंद ने एमओयू का आदान-प्रदान किया। यह एमओयू सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्यमंत्री, हंसराज विश्वकर्मा, महापौर अशोक कुमार तिवारी, बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल की उपस्थिति में हुआ। यह परियोजना बरेका के पहाड़ी गेट से चितईपुर रोड तक लगभग 14.20 किलोमीटर लम्बी समेकित वर्षा जल निकासी प्रणाली के निर्माण से सम्बंधित है। प्रोजेक्ट की कुल लागत 45.30 करोड़ में बरेका 24 करोड़ तथा नगर निगम 21.30 करोड़ रुपये का योगदान देगा। परियोजना पूरी होने पर बरेका कीwest कॉलोनी स्थित रेलवे आवासों के पास जलनिकासी और भवनों की दीर्घकालिक मजबूती सुनिश्चित होगी। साथ ही बरेका से सटे क्षेत्रों के हजारों नागरिकों को बारिश के दौरान जलभराव और आवागमन संबंधी समस्याओं से स्थायी राहत मिलेगी।
उपस्थित प्रमुख अधिकारी
इस अवसर पर प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर मनीष कुमार, प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर विवेक शील, प्रधान वित्त सलाहकार मुक्तेश मित्तल, प्रमुख मुख्य इंजीनियर शैलेंद्र कुमार सिंह, उप महाप्रबंधक सागर आदि उपस्थित रहे।


