प्रशासनिक सेवा में संवेदनशीलता जरूरी: कमिश्नर
Feb 27, 2026 01:57 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News - वाराणसी में मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने गुरुवार को भारतीय रेल यातायात सेवा 2023 और 2024 के नौ प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने प्रशासनिक सेवा में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता को महत्वपूर्ण बताया। रेल सेवाओं में सुधार के लिए नवाचार अपनाने की सलाह दी। कैंट स्टेशन डायरेक्टर और छावनी बोर्ड के सीईओ भी मौजूद थे।

वाराणसी। मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने भारतीय रेल यातायात सेवा (आईआरटीएस) 2023 और 2024 के नौ प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ गुरुवार को आयुक्त सभागार में संवाद किया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक सेवा में पारदर्शिता, जवाबदेही और संवेदनशीलता अत्यंत आवश्यक हैं। रेल सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार के लिए नवाचार अपनाएं। कमिश्नर ने सवालों के जवाब भी दिए। इसमें कैंट स्टेशन डायरेक्टर अर्पित गुप्ता समेत अन्य अधिकारी रहे। उधर छावनी बोर्ड के सीईओ सत्यम मोहन ने भी प्रशिक्षु अधिकारियों के साथ बैठक की।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



