मौत की सिरप-10 साल के गोल्डेन वीजा पर दुबई में है शुभम

Mar 01, 2026 07:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

Varanasi News - वाराणसी के कफ सिरप तस्करी के सरगना शुभम जायसवाल इस समय दुबई में गोल्डेन वीजा पर छिपा है। उसके खिलाफ वाराणसी में तीन मामले दर्ज हैं। लखनऊ से उसका पासपोर्ट रद्द किया गया है और अब उसकी गिरफ्तारी के लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

मौत की सिरप-10 साल के गोल्डेन वीजा पर दुबई में है शुभम

वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी का सरगना प्रह्लादघाट के कायस्थ टोला निवासी शुभम जायसवाल इस समय दुबई में छिपा है। पुलिस के अनुसार वह गोल्डेन वीजा पर दुबई गया है। इस वीजा पर वह 10 साल तक दुबई में रह सकता है। इसके पहले उसे भारत लाने के लिए रेड कॉर्नर नोटिस के बाद वहां गिरफ्तारी कर प्रत्यर्पण की कार्यवाही करानी होगी। सरगना शुभम के खिलाफ वाराणसी में तीन मुकदमे दर्ज हैं। कोतवाली, रोहनिया, सारनाथ थाने में वह नामजद है। इसके अलावा सोनभद्र और गाजियाबाद में उसके खिलाफ केस दर्ज है। कफ सिरप तस्करी का मामला खुलते ही वह दुबई भाग निकला था।

लखनऊ से उसका पासपोर्ट रद्द कराया जा चुका है। रोहनिया पुलिस के अनुसार वह गोल्डेन वीजा पर दुबई गया है। इसकी रिपोर्ट भी स्थानीय स्तर से अफसरों के जरिये इंटरपोल को भेजी गई है। साथ ही उसके प्रत्यर्पण के लिए चार्जशीट की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। कोर्ट से भगौड़ा घोषित होने के साथ ही उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। इसके बाद इंटरपोल एवं गृह मंत्रालय के जरिये उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जाएगा। तीन थाने की पुलिस ने भगौड़ा घोषित करने की दी है अर्जी शुभम को भगौड़ा घोषित कराने के लिए तीन थानों की पुलिस कोर्ट पहुंची है। सोनभद्र के राबर्ट्सगंज, वाराणसी की कोतवाली और रोहनिया पुलिस ने एफटीसी - 14 कोर्ट में प्रार्थना-पत्र दिया है। प्रक्रिया के तहत अगले एक माह में उसे कोर्ट से भगौड़ा घोषित किया जा सकता है। इसके बाद उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी। वाराणसी के मुकदमों में 41 जेल में कफ सिरप की तस्करी में वाराणसी के कोतवाली थाने में दर्ज मुकदमे में अबतक 23 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सारनाथ थाने में दर्ज केस में 10 और रोहनिया के केस में 8 जेल भेजे जा चुके हैं। इस तरह कुल 41 आरोपी सलाखों के पीछे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।