ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीपहड़िया मंडी में दिखने लगी सफाई

पहड़िया मंडी में दिखने लगी सफाई

पहड़िया मंडी में चल रहे सफाई अभियान का असर दिख रहा। अक्सर जगह-जगह कूड़े और गंदगी के ढेर से अटी रहने वाली मंडी साफ दिखने लगी है। मंडी उपनिदेशक प्रशासन डॉ. हिमांशु शेखर त्रिपाठी ने बताया कि अभियान 20...

पहड़िया मंडी में दिखने लगी सफाई
वाराणसी कार्यालय संवाददाता Mon, 18 Dec 2017 04:24 PM
ऐप पर पढ़ें

पहड़िया मंडी में चल रहे सफाई अभियान का असर दिख रहा। अक्सर जगह-जगह कूड़े और गंदगी के ढेर से अटी रहने वाली मंडी साफ दिखने लगी है। मंडी उपनिदेशक प्रशासन डॉ. हिमांशु शेखर त्रिपाठी ने बताया कि अभियान 20 दिसम्बर तक चलेगा। इसके बाद भी नियमित सफाई होती रहेगी। 

मंडी की सफाई व्यवस्था पहले निजी ठेकेदारों को जिम्मे थी। सवा लाख रुपये महीने पर सफाई का ठेका दिया जाता रहा लेकिन सफाई के नाम पर औपचारिकता पूरी होती रही। गंदगी और दुर्गंध से परेशान अढ़तिया लम्बे समय से प्रशासनिक अफसरों से शिकायत करते रहे। बाद में उन्होंने शासन को पत्र भेजा। शासन स्तर से पर मंडी की सफाई का जिम्मा नगर निगम को देने का निर्णय हुआ।

अक्तूबर माह में सवा तीन लाख रुपये प्रतिमाह के हिसाब से निगम को ठेका दे दिया गया। फिर भी मंडी को गंदगी से निजात नहीं मिल सकी। अढ़तियों की शिकायत पर उप निदेशक मंडी प्रशासन ने नगर निगम को कड़ा पत्र भेजा। चेतावनी दी कि यदि यही हाल रहा तो ठेका रद करने पर विचार किया जाएगा। इसके बाद नगर निगम हरकत में आया। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें