ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीमसीही समाज ने मनाया व्हाइट गिफ्ट संडे

मसीही समाज ने मनाया व्हाइट गिफ्ट संडे

मसीही समाज ने क्रिसमस की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आगमन के दूसरे रविवार को मसीह समाज ने व्हाइट गिफ्ट संडे मनाया। इस दौरान चर्च में विशेष प्रार्थना...

मसीही समाज ने मनाया व्हाइट गिफ्ट संडे
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीSun, 05 Dec 2021 10:00 PM
ऐप पर पढ़ें

वाराणसी। कार्यालय संवाददाता

मसीही समाज ने क्रिसमस की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आगमन के दूसरे रविवार को मसीह समाज ने व्हाइट गिफ्ट संडे मनाया। इस दौरान चर्च में विशेष प्रार्थना की गई। कैंटोमेंट स्थित लाल गिरजा में ईसाई समाज के लोग अपने घर से दान पेटी लेकर आए थे। कोरोना काल में सभी को दानपेटी दी गई थी। लोग अपनी आमदनी का दसवां हिस्सा लेकर पहुंचे थे। इस पैसे को चर्च जरूरतमंदों में खर्च करेंगे।

लाल गिरजा में शाम में समूह गायन हुआ। इसके बाद शीला एंड्रोस ने बाइबिल पाठ किया। बाइबिल पाठ के बाद पादरी रेव, सैम जोसुआ सिंह ने प्रभु भोज वितरण किया। एडवोकेट सुरेंद्र चरण ने प्रभु यीशू पर प्रवचन दिया। उनका संदेश शांति एवं दान पर आधरित था। उन्होंने कहा कि सभी को अपनी आमदनी का दसवां हिस्सा दान करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन शीला एंड्रोस एवं सचिव विजय दयाल ने किया। समूह गायन मंडली में प्रभा दयाल, रोमा फिलिप्स, गेब्रियल दास, रंजीता एन्ड्रूज, इसाक, सिम्मी, अलका जैकब शामिल हुए।

घर-घर दिया यीशू का संदेश

सेंट मेरी केथेड्रल में आगमन के दूसरे रविवार से मसीही समाज की मंडली घर-घर जाकर लोगों को यीशू का संदेश दे रही है। कैरल सिंगिंग के साथ लोगों को संदेश दे रहे हैं। रविवार को मंडली जेल रोड और पहलूपुरा क्षेत्र के घरों में पहुंची।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें