सामनेघाट जानकी नगर कालोनी निवासी विजय शंकर यादव की बेटी रिचा यादव पर शनिवार सुबह पड़ोसी ने पालतू कुत्ता छोड़ दिया।

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

वाराणसी में शनिवार सुबह पड़ोसी ने विजय शंकर यादव की बेटी रिचा यादव पर पालतू कुत्ता छोड़ दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। रिचा दुकान से सामान लेकर लौट रही थी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने पड़ोसी केशव और उसकी पत्नी माया के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

 सामनेघाट जानकी नगर कालोनी निवासी विजय शंकर यादव की बेटी रिचा यादव पर शनिवार सुबह पड़ोसी ने पालतू कुत्ता छोड़ दिया।

वाराणसी। सामनेघाट जानकी नगर कालोनी निवासी विजय शंकर यादव की बेटी रिचा यादव पर शनिवार सुबह पड़ोसी ने पालतू कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते के हमले से रिचा गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़ित के पिता विजय की शिकायत पर लंका थाने की पुलिस ने केशव और उनकी पत्नी माया के खिलाफ केस दर्ज किया है। तहरीर के अनुसार रिचा घर के सामने स्थित दुकान पर सामान लेने गई थी। लौटते समय पड़ोसी केशव और उनकी पत्नी माया ने अपने पालतू कुत्ते को रिचा पर छोड़ दिया। कुत्ते ने उसे कई जगह से काट लिया। इस पर वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।