ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीमुख्य कार्यकारी अधिकारी पहुंचीं गांधी आश्रम, किया औचक निरीक्षण

मुख्य कार्यकारी अधिकारी पहुंचीं गांधी आश्रम, किया औचक निरीक्षण

सेवापुरी गांधी आश्रम में बुधवार दोपहर खादी ग्रामोद्योगआयोग की मुख्य कार्यकारी,अधिकारी प्रीता वर्मा पहुंचीं। इस दौरान आश्रम का भ्रमण करते हुये उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महात्मा...

मुख्य कार्यकारी अधिकारी पहुंचीं गांधी आश्रम, किया औचक निरीक्षण
सेवापुरी (वाराणसी)। हिन्दुस्तान संवादThu, 14 Dec 2017 04:47 PM
ऐप पर पढ़ें

सेवापुरी गांधी आश्रम में बुधवार दोपहर खादी ग्रामोद्योगआयोग की मुख्य कार्यकारी,अधिकारी प्रीता वर्मा पहुंचीं। इस दौरान आश्रम का भ्रमण करते हुये उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महात्मा गांधी के सपने को साकार करने के लिए जो कदम उठाया है। उसी का परिणाम है कि वर्तमान में सेवापुरी के घोसिला गांव में स्थित गांधी आश्रम चहक रहा है। उन्होंने मधुमक्खी  पालन, सूत कताई, बुनाई, पापड़ उद्योग,नमक उद्योग के  अलावा सिलाई के लिए खादी ग्रामोद्योग द्वारा भेजी गयीं सिलाई मशीनों का निरीक्षण किया।

इस अवसर पर गांधी आश्रम के मंत्री हरिचन्द्र पाठक से उन्होंने  चरखा से सूत कात रहीं महिलाओं को मजदूरी देने के मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया की सभी को नगद मजदूरी दी जाती है। इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सभी महिलाओं का जनधन योजना के तहत खाता खोला जाये और खाते को आधारकार्ड से लिंक करायें। 

उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार मुहैया कराया जाये। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री द्वारा गोद लिए गांव जयापुर, नागेपुर व ककरहिया में खादी ग्रामोद्योग आयोग द्वारा संचालित कार्यों की भी जानकारी ली। इस बावत कृषक ग्रामोद्योग विकास संस्था सिरिहरा के मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि वहां पर कुटीर उद्योग के माध्यम  से महिलाएं सूत कातने का काम कर रहीं हैं। इस दौरान खादी ग्रामोद्योग वाराणसी के निदेशक बलधारी सिंह, सघनक्षेत्र विकास समिति के मंत्री संतोषकुमार सिंह, जेपी श्रीवास्तव मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें