ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश वाराणसीवाराणसी की चंद्रकला ने खुद के साथ कई महिलाओं को रोजगार से जोड़ा

वाराणसी की चंद्रकला ने खुद के साथ कई महिलाओं को रोजगार से जोड़ा

पांडेयपुर पंचक्रोशी की रहने वाली चंद्रकला विश्वकर्मा ने आज अपने हुनर के बल पर न केवल परिवार की जिम्मेदारी संभाल रखी है, बल्कि आसपास की करीब एक दर्जन...

वाराणसी की चंद्रकला ने खुद के साथ कई महिलाओं को रोजगार से जोड़ा
हिन्दुस्तान टीम,वाराणसीMon, 11 Jan 2021 03:09 AM
ऐप पर पढ़ें

वाराणसी। कार्यालय संवाददाता

पांडेयपुर पंचक्रोशी की रहने वाली चंद्रकला विश्वकर्मा ने आज अपने हुनर के बल पर न केवल परिवार की जिम्मेदारी संभाल रखी है, बल्कि आसपास की करीब एक दर्जन महिलाओं को अपने कारोबार से जोड़कर रोजगार भी दिया है। इसकी वजह से ऐसी महिलाओं में अलग पहचान बनाई है। स्नातक पास चंद्रकला पिछले तीन साल से गाउन बनाती हैं। इसमें हर महीने 50 से 60 हजार तक का टर्नओवर है। जिसकी आपूर्ति वह शहर के अलग-अलग हिस्सों में तो करती ही हैं, दूसरे जिलों में भी अपने उत्पाद भेजती हैं। उनके इस कार्य में पति सहित परिवार के अन्य लोग भी मदद करते हैं। चंद्रकला बताती है कि उन्होंने अपने साथ 12 अन्य महिलाओं को भी रोजगार दिया है। बाहर से ऑर्डर अधिक मिलने पर इन महिलाओं को भी अधिक आय हो जाती है। इसके साथ ही वह आसपास की महिलाओं को स्वयं सहायता समूह के जरिए स्वालंबन बना रही हैं। विगत तीन सालों में उन्होंने अब तक 70 से 80 महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें