Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsCelebratory Gunfire Accident Friend Injured During Wedding Festivities in Varanasi
हर्ष फायरिंग को खरीदी पिस्टल दोस्त पर चलाई

हर्ष फायरिंग को खरीदी पिस्टल दोस्त पर चलाई

संक्षेप:

Varanasi News - सारनाथ में एक शादी के दौरान खुशी के जश्न में गोली चल गई। आकाश यादव ने अपनी बहन की शादी में हर्ष फायरिंग के लिए पिस्टल खरीदी थी, लेकिन उसके दोस्त अखिल ने गलती से गोली चला दी, जिससे सोनू सिंह घायल हो गया। पुलिस ने आकाश और अखिल को गिरफ्तार किया है।

Nov 30, 2025 08:15 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

सारनाथ, संवाददाता। सिंहपुर (सारनाथ) अंडरपास के निकट शनिवार भोर में हर्ष फायरिंग के लिए खरीदी गई पिस्टल से दोस्त पर ही गोली चला दी। मामले में सारनाथ पुलिस ने दुल्हन के भाई, उसके एक दोस्त को गिरफ्तार किया है। जबकि पिस्टल बेचने वाले की तलाश की जा रही है। बलुआ (चंदौली) के रामगढ़ निवासी आकाश यादव लखनऊ में बी.टेक का छात्र है। उसकी बहन की शादी शनिवार को थी। हर्ष फायरिंग के लिए उसने गाजीपुर के मयंक यादव से देसी पिस्टल खरीदी थी। शादी में शामिल होने के लिए लखनऊ से उसके दोस्त ट्रेन से शनिवार भोर में पहुंचे थे। इसमें बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पढ़नी निवासी अखिल पांडेय, कुशीनगर के सेवरही थाना क्षेत्र के राजपुर बगहा निवासी सोनू सिंह तथा गाजीपुर, देवरिया और बिहार के चार अन्य दोस्त थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आकाश यादव भोर में सभी को शिवपुर स्टेशन से लेने के लिए कार से पहुंचा। इस दौरान पिस्टल देखते वक्त अखिल ने फायर कर दिया। गोली सोनू सिंह के पेट में लगी। इसके बाद भोर में ही आकाश और अखिल उसे लेकर मलदहिया स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। निजी अस्पताल की सूचना पर सारनाथ पुलिस पहुंची। सारनाथ थानाध्यक्ष शिवानंद सिसौदिया ने बताया कि देर रात अखिल और आकाश को गिरफ्तार कर लिया गया। पिस्टल बेचने वाले मयंक यादव की तलाश की जा रही है।