Varanasi News: पुलिस लाइन से थानों तक जन्माष्टमी की धूम

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: वाराणसी में जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस लाइन और थानों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। दिन में झांकी सज्जा और रात में भजन संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। पूजा-पाठ विधि विधान से हुई। पुलिस आयुक्त समेत अन्य अधिकारी भी समारोह में शामिल हुए। केंद्र और जिला जेलों में भी पूजा-पाठ के साथ प्रसाद वितरण किया गया।

पुलिस लाइन से थानों तक जन्माष्टमी की धूम
पुलिस लाइन से थानों तक जन्माष्टमी की धूम

Varanasi News: वाराणसी। पुलिस लाइन से थानों तक में शुक्रवार रात जन्माष्टमी की धूम रही। दिन में झांकी सज्जा का काम चला तो रात में भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही प्रसाद वितरण हुआ। रात 12 बजे विधि विधान से पूजा-पाठ किया गया। थानों में प्रसाद लेने के लिए देर रात तक श्रद्धालु और आमजन पहुंचते रहे। पुलिस लाइन परिसर के टिन शेड हॉल में भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें पुलिसकर्मियों के बच्चों ने प्रस्तुतियां दी।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से प्रभावित अफसर से लेकर पुलिसकर्मी खुद को ताली बजाने से रोक नहीं सके। बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। पास ही मंदिर में सजी झांकी भी लोग देखने के लिए पहुंचते रहे। हवन-पूजन के साथ ही कीर्तन भी होता रहा। मंदिर के बाहर मेला लगा था, जिसमें पुलिस लाइन परिसर के अलावा आसपास के इलाकों से लोग बच्चों को लेकर पहुंचे थे।

वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति

इस दौरान पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, एडीजी जोन वाराणसी नवीन अरोरा, अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरि मीणा, डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार, डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल, डीसीपी गोमती जोन नीतू कादयान, एडीसीपी वैभव बांगर, लिपि नगायच, नृपेंद्र कुमार समेत अन्य सभी अफसर मौजूद थे। उधर, शहर और देहात के थानों में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उल्लासपूर्वक मनाया गया। थाने के पुलिसकर्मियाों के परिजन भी इसमें शामिल हुए।

जेलों में पूजा और प्रसाद वितरण

जेलों की आकर्षक सजावट, देर रात पूजा-पाठ केंद्रीय कारागार और जिला जेल में आकर्षक सजावट के साथ ही प्रसाद वितरण कार्यक्रम हुआ। केंद्रीय कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक राधेकृष्ण मिश्र, जेलर अखिलेश कुमार समेत अन्य अधिकारी पूजा-पाठ में शामिल हुए। बंदियों के बीच भी प्रसाद वितरण हुआ। इसी तरह जिला जेल में अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव पूजा में शामिल हुए। यहां भी प्रसाद वितरित किया गया।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦जन्माष्टमी के मौके पर कौन से कार्यक्रम आयोजित किए गए?−
जन्माष्टमी के मौके पर झांकी सज्जा, भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
Amit Kumar Varma

लेखक के बारे में

Amit Kumar Varma

शॉर्ट बायो : अमित वर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में ‘दैनिक हिन्दुस्तान’ में अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट की रिपोर्टिंग करते हैं।


परिचय एवं अनुभव
अमित वर्मा की पहचान वाराणसी में लीडिंग अखबार के क्राइम एवं खेल रिपोर्टर के तौर पर है। उन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘दैनिक हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट की रिपोर्टिंग करते हैं। अगस्त 2017 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने अखबार के अलावा डिजिटल कंटेंट के लिए काम किया है। पाठकों की रुचि के अनुसार स्टोरी प्रस्तुत करते हैं।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
अमित ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक हिन्दुस्तान में स्ट्रिंगर के तौर पर की। मार्च 2013 से अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबार से जुड़े। वहां पर सिटी डेस्क पर काम करने का अनुभव रहा है। अगस्त 2017 से अब तक दैनिक हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
स्नातक (कला वर्ग) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उनको अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट, रेलवे, रोडवेज, एयरपोर्ट, ट्रांसपोर्ट, एनएचएआई, रोडवेज, कोर्ट, कचहरी बीट की रिपोर्टिंग का अनुभव है। इनमें से हर बीट पर कमांड होने के साथ ही रिसर्च बेस्ड स्टोरी प्रस्तुत करते हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
टीवी, ओटीटी, फिल्म, और लाइफस्टाइल विषयों की गहरी समझ है। कई सेलिब्रिटी एवं खेल सितारों का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। उनका मानना है कि पत्रकारिता विश्वसनीयता की होनी चाहिए। पाठकों को प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना चाहिए। ताकि उनका विश्वास न टूटे।


विशेषज्ञता
अपराध, पुलिसिंग, ट्रैफिक, खेल, वीवीआईपी विजिट, स्पॉट रिपोर्टिंग, किसी भी इवेंट की रिपोर्टिंग
रेलवे, रोडवेज, एयरपोर्ट, ट्रांसपोर्ट, एनएचएआई, रोडवेज, कोर्ट, कचहरी बीट की रिपोर्टिंग का भी अनुभव
रिसर्च बेस्ट स्टोरी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsवाराणसीVaranasi News: पुलिस लाइन से थानों तक जन्माष्टमी की धूम