रंगभरी एकादशी पर मार्कंडेय महादेव दरबार में जुटे भक्त
Feb 28, 2026 02:11 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News - चौबेपुर (वाराणसी) में रंगभरी एकादशी पर कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त जुटे। भक्तों ने भोलेनाथ और भगवती को अबीर गुलाल अर्पित किया और रंगों में रंग गए। कलाकारों ने शिव विवाह का नृत्य प्रस्तुत किया और भजन-कीर्तन से माहौल आनंदित हो गया।

चौबेपुर (वाराणसी)। रंगभरी एकादशी पर शुक्रवार को कैथी स्थित मार्कंडेय महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में भक्त जुटे। भोलेनाथ और भगवती को अबीर गुलाल अर्पित कर खुद भी रंगो से सराबोर हुए। कलाकारों ने नृत्य से शिव विवाह के दश्य को साकार किया। भजन-कीर्तन तथा फाग गीत से वातावरण में आनंद छा गया। इस अवसर पर पुजारी नितेश गोस्वामी, गौरव गिरि लालू गिरि, श्यामू गिरि, पप्पू गिरि, प्रेम नाथ गिरि, बजरंगी गिरि आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



