Hindi NewsUttar-pradesh NewsVaranasi NewsCelebration of Moksha Kalyanak for Lord Supashvanath in Varanasi
भगवान सुपार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक मनाया

भगवान सुपार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक मनाया

संक्षेप:

Varanasi News - वाराणसी में जैन धर्म के सातवें तीर्थंकर भगवान सुपार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक मनाया गया। भदैनी स्थित दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। महोत्सव में भगवान का अभिषेक किया गया और विश्व शांति के लिए प्रार्थना की गई। शाम को भव्य आरती का आयोजन किया गया।

Feb 08, 2026 08:05 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share Share
Follow Us on

वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। जैन धर्म के सातवें तीर्थंकर भगवान सुपार्श्वनाथ का मोक्ष कल्याणक मनाया गया। भदैनी स्थित दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। सुबह 6.30 बजे मोक्ष कल्याणक महोत्सव शुरू हुआ। भगवान सुपार्श्वनाथ का 108 कलशों से मंगल अभिषेक किया गया। इसके बाद विश्व शांति, प्राणियों के कल्याण तथा प्राकृतिक आपदाओं एवं विघ्नों से रक्षा के लिए वृहद शांति धारा की गई। सभी अनुष्ठान के बाद भगवान को निर्वाण लाडू अर्पित किया गया। शाम को भव्य आरती हुई। इस दौरान मंत्री प्रशांत कुमार जैन ऑनलाइन जुड़े रहे। सुरेंद्र कुमार जैन ने कहा कि इस मौके पर परम पूज्य सिद्ध मति माताजी और विजय मति माताजी का मंगल सानिध्य प्राप्त हुआ।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस दौरान डॉ. वीसी अग्रवाल, डॉ. संजीव सर्राफ अमित जैन, प्रमोद जैन, सुभाष जैन, अरिहंत जैन, हर्षल जैन, अमन जैन, अनिल जैन, आयुष जैन, देव जैन, सुनील जैन, मनीष जैन, विनीता अग्रवाल, बीना जैन, शशि जैन, लता जैन, रानी जैन मौजूद थीं।