
‘गोपाल लाल विला को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करे सरकार’
Varanasi News - वाराणसी में स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती पर संगोष्ठी, भजन गायन और कंबल वितरण का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि अखिलेश पांडेय और विशिष्ट अतिथि प्रेम प्रकाश गौतम थे। संत ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं। रामकृष्ण मिशन अस्पताल ने जरूरतमंदों को कंबल बांटे।
वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। राष्ट्रसंत स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती पर अर्दली बाजार (एलटी ट्रेनिंग कॉलेज) स्थित प्रवास स्थल गोपाल लाल विला में विवेकानंद प्रवास स्थल संरक्षण समिति की ओर से संगोष्ठी, भजन गायन एवं कंबल वितरण किया गया। मुख्य अतिथि एलटी कॉलेज के प्राचार्य अखिलेश पांडेय और विशिष्ट अतिथि सेंट्रल बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रेम प्रकाश गौतम एवं जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेन्द्र सिंह थे। सभी अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। संयोजन विनोद पांडेय 'भैयाजी' और संचालन मनोज दुबे ने किया। अध्यक्षता करते हुए रामकृष्ण मिशन से पधारे संत ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं और उनके बताए रास्ते पर चलकर ही सशक्त भारत का निर्माण संभव है।
संयोजक विनोद पांडेय ‘भैयाजी’ के साथ बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यानंद राय, समाजसेवी अंजनी कुमार सिंह,राकेश गुप्ता, अधिवक्ता रणजीत राय, विपुल कुमार पाठक, संजय श्रीवास्तव, राकेश गुप्ता, धीरेंद्र श्रीवास्तव, अश्वनी राय,राजीव सिन्हा , शशांक शेखर त्रिपाठी, संजीवन यादव आदि थे। संत अतुलानंद कांवेंट स्कूल की छात्राओं ने वंदे मातरम्, राष्ट्रगान सहित अनेक भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति से सबको भावविभोर कर दिया। रामकृष्ण मिशन अस्पताल की ओर से जरूरतमंदों में कंबल वितरण किया गया। धन्यवाद ज्ञापन राकेश गुप्ता ने किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




