Varanasi News: सपा ने फूलन देवी की जयंती मनाई
हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News: वाराणसी में समाजवादी पार्टी की महानगर इकाई ने दस्यु सुंदरी फूलन देवी की जयंती मनाई। भेलूपुर कार्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी में महानगर सचिव जाहिद नासिर की अध्यक्षता में उनके जीवन संघर्ष पर चर्चा की गई। सभी ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और कई व्यक्तियों ने अपने विचार साझा किए।

Varanasi News: वाराणसी। दस्यु सुंदरी से संसद तक की यात्रा करने वाली फूलन देवी की जयंती सोमवार को सपा महानगर इकाई की ओर से मनाई गई। भेलूपुर स्थित कार्यालय में इस अवसर पर महानगर सचिव जाहिद नासिर की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी हुई। सभी ने फूलन देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। उनके जीवन संघर्ष पर चर्चा की। इस मौके पर अजहर अली सिद्दीकी, रजत वाल्मीकि, पकलाम आजाद, विवेक जोसेफ, रितेश केशरी, राजेश यादव, अखिलेश चंद, शान केशरी, संजय यादव आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन राजू साहनी एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप मौर्या ने किया।


