महिलाओं ने होली गीत, नृत्य से बांधा समां
Varanasi News - वाराणसी में स्वावलंबी महिला व्यापार संगठन ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मधुमिता भट्टाचार्य रहीं। महिलाओं ने नृत्य, होली गीत, मिमिक्री और खेलों की प्रस्तुति दी। डॉ. ममता टंडन ने कत्थक नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कई प्रमुख महिलाएँ भी मौजूद रहीं।
वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। स्वावलंबी महिला व्यापार संगठन की ओर से रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। सिद्धगिरीबाग स्थित एक होटल में हुए कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मंच कला संकाय बीएचयू की सहायक प्रोफेसर मधुमिता भट्टाचार्य रहीं। अध्यक्षता संस्था की अध्यक्ष डॉ. सरिता त्रिपाठी ने किया। शुरुआत में मांडवी, श्रुति सेठ, शांभवी, श्रुति जयसवाल ने गणेश वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद महिलाओं ने नृत्य, होली गीत, मिमिक्री, विभिन्न खेलों की प्रस्तुति दी। डॉ. ममता टंडन ने कत्थक प्रस्तुत किया। कुसुम यादव, मधु, रितु मिश्रा, साक्षी सर्राफ ने होली गीत प्रस्तुत किए। इस दौरान रागिनी तिवारी, ज्योति गुप्ता, कंचन यादव, डॉ. शीला चौधरी,रजनी शर्मा, ज्योत्सना, वीणा, अंजलि, रेखा, रचना, वंदना, बीना, डॉ. राखी गुप्ता, मंजू, सविता, तनु, अंजना, सुषमा, मधुलिका मौजूद रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


