Varanasi News: इंटरमीडिएट से लक्ष्य तय कर नियमित अध्ययन करें : नितिन सिंह
Varanasi News: वाराणसी में उदय प्रताप इंटर कॉलेज में शनिवार को करियर संबंधी संवाद आयोजित किया गया। उप जिलाधिकारी नितिन सिंह ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और करियर निर्माण के सुझाव दिए। विद्यार्थियों ने प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े सवाल पूछे और लक्ष्य निर्धारित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालय के अधिकारी और शिक्षक भी मौजूद रहे।

Varanasi News: वाराणसी, संवाद। उदय प्रताप इंटर कॉलेज में शनिवार को विद्यार्थियों के लिए करियर संबंधी संवाद आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का उद्देश्य
उप जिलाधिकारी सदर आईएएस अधिकारी नितिन सिंह ने विद्यार्थियों से संवाद कर उच्च शिक्षा और करियर निर्माण से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए। लगभग दो घंटे चले कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर विकल्पों को लेकर सवाल पूछा। जवाब में उन्होंने कहा कि इंटरमीडिएट स्तर से ही लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अध्ययन, अनुशासन और कठिन परिश्रम के साथ आगे बढ़ना चाहिए। कक्षा 12-बी-3 के छात्र मयंक श्रीवास्तव ने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू करने के उपयुक्त समय के बारे में सवाल पूछा। अनुभव कुमार सिंह ने नीट और जेईई जैसी परीक्षाओं की तैयारी को कक्षा 11वीं-12वीं की पढ़ाई के साथ बेहतर ढंग से करने से संबंधित प्रश्न किया। नितिन सिंह ने कहा कि सफलता के लिए परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों को सिविल सेवाओं के साथ चिकित्सा, इंजीनियरिंग, जैव प्रौद्योगिकी, कार्यक्रम प्रबंधन, कला एवं डिजाइन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी रखने की सलाह दी। विशिष्ट अतिथि सह जिला विद्यालय निरीक्षक राणा बृजेश सिंह सिसौदिया थे।
अतिथियों का स्वागत
अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्य डॉ. रमेश प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार सिंह, डॉ. शरद श्रीवास्तव, संतोष कुमार, उमेश सिंह और अमित सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह और धन्यवाद ज्ञापन राणा प्रताप सिंह ने किया।


