अपनी रुचि के अनुसार लक्ष्य तय करें छात्र
Varanasi News - वाराणसी के पीएमश्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में आयोजित करियर गाइडेंस मेले में डीआईजी वैभव कृष्ण ने छात्रों को अपनी रुचियों को पहचानने और लक्ष्य तय करने की सलाह दी। कार्यक्रम में पूर्व छात्र और सेवानिवृत्त प्रिंसिपल सत्यप्रकाश त्रिपाठी भी उपस्थित थे। अन्य विशिष्ट अतिथियों में आईआईटियन बृजेश कुमार सिंह और अंतरराष्ट्रीय एथलीट नीलू मिश्रा शामिल थे।
वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। डीआईजी वाराणसी रेंज वैभव कृष्ण ने कहा कि छात्रों को जीवन में अपनी रुचि पहचाननी चाहिए। इसके अनुसार लक्ष्य तय कर लगन और परिश्रम से उसे हासिल करना चाहिए। मंगलवार को पीएमश्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में वह जनपदीय कॅरियर गाइडेंस मेले में मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि विद्यालय के पूर्व छात्र और सेवानिवृत्त प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट ऐंड सेशन जज सत्यप्रकाश त्रिपाठी रहे। उन्होंने कहा कि 46 वर्ष बाद अपने विद्यालय में आना सुखद अनुभव है। विशिष्ट अतिथि आईआईटियन बृजेश कुमार सिंह, अंतरराष्ट्रीय एथलीट नीलू मिश्रा और आनंद दुबे रहे। पूर्व छात्र और मध्य प्रदेश सरकार के उप सचिव महिप तेजस्वी हार्वर्ड से और मयंक पांडेय कनाडा से ऑनलाइन जुड़े।
प्रधानाचार्य सुमीत कुमार श्रीवास्तव ने कॅरियर गाइडेंस मेले को समग्र शिक्षा माध्यमिक योजना के अंतर्गत महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. विजय भारतीय सिंह रहीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


