होटल के गेट से भिड़ी कार, बाल-बाल बचा गार्ड
Jan 14, 2026 09:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
Varanasi News - बाबतपुर एयरपोर्ट के पास एक होटल के मेन गेट से अनियंत्रित कार टकरा गई। घटना बुधवार को हुई, जब कार का टायर पंक्चर हो गया था। होटल का गार्ड बाल-बाल बच गया और कार चालक किसी यात्री को रिसीव करने आया था। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया लेकिन तहरीर न मिलने पर छोड़ दिया।

बाबतपुर, संवाद। बाबतपुर एयरपोर्ट के मुख्य द्वार के समीप स्थित एक होटल के मेन गेट से बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अनियंत्रित कार टकरा गई। संयोग से होटल का गार्ड बाल-बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार (यूपी-50 सीवी 7378) का अगला टायर पंक्चर होने से उसकी गति धीमी हो गई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। लालगंज (आजमगढ़) निवासी कार चालक किसी विमान यात्री को रिसीव करने आया था। मौके पर पहुंचे बाबतपुर चौकी प्रभारी बाबतपुर विजय कुमार कुशवाहा ने वाहन को कब्जे में ले लिया लेकिन होटल मालिक की तरफ से तहरीर नहीं मिलने की वजह से वाहन को छोड़ दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



