Varanasi News: वाराणसी कोर्ट परिसर में मेडिकल इमरजेंसी सुविधा की मांग

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

Varanasi News: वाराणसी के दी बनारस बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने न्यायालय परिसर में आधारभूत सुविधाओं की मांग की है। इसमें एयर कंडीशनर, 24 घंटे मेडिकल इमरजेंसी, ऑक्सीजन, एईडी, और पेयजल शामिल हैं। उन्होंने ये प्रार्थना पत्र मुख्य न्यायाधीश और अन्य अधिकारियों को भेजा है।

Varanasi News: वाराणसी कोर्ट परिसर में मेडिकल इमरजेंसी सुविधा की मांग

Varanasi News: वाराणसी। दी बनारस बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता शशांक शेखर त्रिपाठी ने वाराणसी न्यायालय परिसर में एयर कंडीशनर, 24 घंटे मेडिकल इमरजेंसी कक्ष, ऑक्सीजन, एईडी (ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफिब्रिलेटर), स्ट्रेचर, शीतल पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने मुख्य न्यायाधीश, प्रशासनिक न्यायाधीश, जिला जज, रजिस्ट्रार जनरल और जिलाधिकारी को ई-मेल के माध्यम से प्रार्थना पत्र भेजा है। हाल ही में वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन का उल्लेख करते हुए न्यायालय परिसर में स्वास्थ्य और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।