दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की वाराणसी शाखा की ओर से सीए स्टूडेंट टैलेंट सर्च 2026 के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
वाराणसी में दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की वाराणसी शाखा द्वारा सीए स्टूडेंट टैलेंट सर्च 2026 के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में 150 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। विजेताओं को क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

वाराणसी। दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की वाराणसी शाखा की ओर से सीए स्टूडेंट टैलेंट सर्च 2026 के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रेमचंद नगर पाण्डेयपुर स्थित कार्यालय में स्केटिंग, शतरंज और पिच डेक प्रतियोगिता में 150 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। शतरंज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आभास यादव, द्वितीय स्थान पर सत्यम प्रजापति एवं तीसरे स्थान पर रजनीश पटेल रहे। स्केटिंग प्रतियोगिता में शताक्षी शुक्ला को पहला, यश्वनी सिंह को दूसरा और वैष्णवी सोनी को तीसरा स्थान मिला। पिच डेक प्रतियोगिता में पहले स्थान पर नूतन राणा, स्वेक्षा शाह, ऋषभ कुमार शर्मा की टीम रही।
कार्यक्रम का शुभारम्भ शाखा अध्यक्ष वैभव मेहरोत्रा ने किया। उन्होंने कहा कि विजेताओं को क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। जिसमें सात राज्यों के विद्यार्थी प्रतिभागी होंगे। जज की भूमिका में अचल श्रीवास्तव, मनोज कुमार पांडेय, पूनम अग्रवाल रहीं। इस दौरान कोषाध्यक्ष नमन कपूर, सचिव रंजीत पांडेय, उपाध्यक्ष विकास द्विवेदी, श्रीप्रकाश पांडेय, नीरज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


