हसनपुर में बंद मकान से लाखों की चोरी

Mar 11, 2026 05:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - बड़ागांव के हसनपुर गांव में 9 मार्च को चोरों ने एक बंद मकान से पांच हजार नगद और सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। गृहस्वामी विशाल कुमार सरोज ने मुंबई से लौटने पर चोरी की जानकारी दी और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हसनपुर में बंद मकान से लाखों की चोरी

बड़ागांव, संवाद। थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में 9 मार्च को चोरों ने एक बंद मकान से पांच हजार नगद सहित सोने चांदी के आभूषण सहित अन्य कीमती सामान चुरा लिया। घटना की जानकारी गृहस्वामी को मुंबई से वापस लौटने पर हुई। उसने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दिये गये प्रार्थना पत्र में विशाल कुमार सरोज ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ 8 फरवरी को अपने नजदीकी रिश्तेदार से मिलने मुम्बई चला गया था। जब वह 9 मार्च की शाम को जब घर आया तो उसके घर का ताला टूटा था और उसके कीमती सामान गायब था।

चोर ने घर मे बक्से व अलमारी में रखे करधनी पैजनी ,दो जोड़ी मीना,हाथ मेहंदी, पांच हजार नगद सहित अन्य कीमती सामान चुरा लिया। वही पीड़ित ने यह भी बताया कि कुछ सप्ताह पूर्व में गांव के शोभनाथ पांडेय के बंद घर का ताला तोड़कर चोरी कर उनका भी कीमती सामान चुरा लिया गया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।