
बेटी की शादी के गहने, नगदी चोरों ने उड़ा दिए
Varanasi News - लोहता के घमहापुर गांव में बुधवार रात चोरों ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री मंजू देवी के घर से गहने और नगदी चुरा ली। चोरी में 1.40 लाख नगद और लगभग 5 लाख के गहने शामिल हैं, जो बड़ी बेटी की शादी के लिए रखे गए थे।...
लोहता, संवाद। घमहापुर गांव (लोहता) में बुधवार रात चोरों ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री मंजू देवी के मकान से गहने और नगदी चोरों ने पार कर दिए। घटना की जानकारी गुरुवार सुबह हुई। चोरी हुए गहने और नगदी बड़ी बेटी की शादी के लिए रखे थे। सूचना पर लोहता पुलिस मौके पर पहुंची। मंजू के अनुसार में चोर सीढ़ी के रास्ते नीचे पहुंचे। उस कमरे में गए, जिसमें दोनों बेटियां श्वेता और दीक्षा सो रही थीं। उसी में बाक्सा रखा था। चोर बाक्स ताली समेत उठा ले गए। दूसरे कमरे में मंजू और उनके पति सोमारू पटेल सो रहे थे। सोमारू ने बताया कि बाक्स में 1.40 लाख नगद, सोने की तीन चेन, मंगलसूत्र, तीन कनफूल, दो अंगूठी, चांदी की करधनी, पायल थी।

करीब पांच लाख के गहने थे। वहीं, सोमारू की पैंट की जेब से एक लाख रुपये भी चोर निकाल ले गए। बताया कि जेवरात और रुपये पुत्री की शादी के लिए रखे थे। 6 नवंबर को बेटी की शादी है। सोमारू ने थाने पर फोन से सूचना दी। एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा, थानाध्यक्षा निकिता सिंह और विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम मौके पर पहुंची।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




