बंद मकान से लाखों के गहने और नगदी चोरी
हरहुआ के गड़वा में अश्विनी पटेल के बंद मकान में चोरों ने लाखों के गहने और 50 हजार नगदी चुरा ली। परिवार तेरही कार्यक्रम की तैयारियों में व्यस्त था, जिससे चोरों को मौका मिला। जब परिजन लौटे, तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। बड़ागांव पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हरहुआ। क्षेत्र में गड़वा के पास अश्विनी पटेल के बंद मकान में चोरों ने गुरुवार रात लाखों के गहने और 50 हज़ार नगदी पार कर दी। चोर मुख्य दरवाजे का ताला काटकर घर के अंदर घुसे और घर खाली होने से आराम से चोरी की घटना को अंजाम दिया। अश्विनी पटेल के पिता का निधन 24 मई को हो गया था, जिसके चलते परिवार के लोग काजीसराय स्थित दूसरे मकान पर तेरही कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे थे। बंद पड़े मकान का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब परिजन घर पहुंचे तो टूटा ताला देख उनको चोरी की जानकारी हुइ्र।
घटना की जानकारी मिलने पर बड़ागांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


