सील तोड़ कर निर्माण पर केस दर्ज

Apr 06, 2026 01:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share

Varanasi News - वाराणसी में, मोहम्मद आरिफ और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है क्योंकि उन्होंने बिना मानचित्र स्वीकृति के सील मकान का निर्माण जारी रखा। वीडीए के अवर अभियंता ने बताया कि आरोपी ने खोजवां बाजार में तीन मंजिला मकान बना रहे थे। 20 जनवरी को भवन को सील किया गया था, लेकिन निरीक्षण के दौरान निर्माण जारी पाया गया।

सील तोड़ कर निर्माण पर केस दर्ज

वाराणसी। भवन का मानचित्र स्वीकृत न होने पर सील मकान का निर्माण कार्य जारी रखने पर मोहम्मद आरिफ एवं अन्य के विरुद्ध भेलूपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। वीडीए के भेलूपुर जोन के अवर अभियंता रोहित कुमार ने तहरीर में बताया कि खोजवां बाजार में आरोपी मानचित्र स्वीकृत किए बिना तीन मंजिला मकान बना रहा था। 20 जनवरी को भवन को सील कर उसे पुलिस अभिरक्षा में सौंपा गया था। स्थल पर निरीक्षण के समय सील तोड़कर निर्माण होता पाया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।