ब्रॉडबैंड केबल टूटने से इंटरनेट सेवा ठप

हिन्दुस्तान, वाराणसी
Follow us on Google News
share

जक्खिनी (वाराणसी) में बीएसएनल ब्रॉडबैंड की खस्ताहाली से लोग परेशान हैं। इंटरनेट सेवा ठप होने से आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में समस्या बढ़ गई है। 39 स्थानों पर डाटा फीडिंग में दिक्कत आ रही है। ग्रामीणों ने टूटे केबल ठीक करने के लिए अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन कोई समाधान नहीं मिला।

ब्रॉडबैंड केबल टूटने से इंटरनेट सेवा ठप

जक्खिनी (वाराणसी), संवाद। कई महीनों से इलाके में बीएसएनल ब्रॉडबैंड खस्ताहाल होने से लोग परेशान हैं। वे इंटरनेट का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में स्थिति बदतर है। आराजी लाइन सीएचसी के ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर बृजमोहन की मानें तो 39 स्थानों पर डाटा फीडिंग समेत कई काम में दिक्कत बढ़ गई है। लोगों ने बताया कि ब्रॉडबैंड के लिए बिछाया गया केबल जगह-जगह टूट गया है। ऐसा वाहनों और छुट्टा पशुओं की वजह से हुआ। टूटे केबल ठीक करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई गई। बावजूद इसके कुछ नहीं होने से समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।

मजबूरन, ग्रामीणों ने उन्हें पेड़ों और खंभों में बांध दिया है। शहंशाहपुर-पनियरा मार्ग और भवानीपुर, बहोरनपुर, खगराजपुर, नियेसीपुर, बढ़ैनी समेत कई गांवों में ब्रॉडबैंड के केबल टूटने से लोग परेशान हैं। इस संबंध में बीएसएनएल के एसडीओ एसपी सिंह ने बताया कि उन्हें ब्रॉडबैंड फेल होने की फिलहाल शिकायत नहीं मिली।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।